फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp president amit shah rally

शाह ने भरी हुंकार, हमें मौका दें, पांच साल में यूपी होगा नंबर वन

Sun, 03 Jul 2016 04:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 03 Jul 2016 04:04 AM IST
विज्ञापन
bjp president amit shah rally

अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 67वीं जयंती पर जगतपुर डिग्री कॉलेज के मैदान पर आयोजित जन स्वाभिमान रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यूपी वालों की बदौलत ही केंद्र में एनडीए की सरकार है। अब यूपी वालों का कर्ज चुकाने का मौका है।

विज्ञापन


2017 में भाजपा-अपना दल गठबंधन को दो तिहाई बहुमत से सत्ता सौंपें, हम पांच साल में उत्तर प्रदेश को देश का नंबर वन प्रदेश बनाकर दिखाएंगे। शाह ने अपना दल के मंच से अपने सभी राजनीतिक विरोधियों पर हमला बोला और 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए जन समर्थन मांगा।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा को ‘बहन जी’ नहीं हरा सकतीं क्योंकि चुनाव आने तक अकेली ‘बहन जी’ ही अपनी पार्टी में बचेंगी। बाकी लोग उन्हें छोड़ चुके होंगे। सपा-बसपा ने 20 साल में इस प्रदेश को बर्बाद कर दिया। शाह ने कहा कि यूपी में 20 साल में विकास ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास देखना है तो भाजपा शासित राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड जाएं। विकास क्या होता है, देखने से पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवान रोजगार चाहते हैं और किसान खुशहाली चाहते हैं।

इसलिए सपा-बसपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। शाह ने कहा कि सपा सरकार केंद्र और भाजपा से घबरा रही है। यही वजह है कि वह केंद्र की योजनाएं लागू नहीं कर रही है। उसे डर है कि केंद्रीय योजनाएं लागू हो गईं तो उसे कौन पूछेगा, उसका तो बोरिया-बिस्तर बंध जाएगा।

भूमाफिया को यूपी सरकार का संरक्षण
भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर भूमाफिया को संरक्षण देने का आरोप मढ़ा और कहा कि घपला, घोटाला और गुंडई ही आज यूपी की पहचान है। जिस पार्टी के साथ मुख्तार, अफजाल, अतीक और आजम जैसे लोग होंगे, उस प्रदेश में अमनचैन और कानून का राज हो ही नहीं सकता।

नीतीश वोट कटवा, सावधान रहें
अमित शाह ने कहा कि आजकल नीतीश बाबू यूपी का ज्यादा चक्कर काट रहे हैं। मैं दावे के साथ कहता हूं कि यूपी चुनाव में उनका एक भी विधायक नहीं जीतेगा। उनकी पार्टी वोट कटवा साबित होगी। वह सपा को जिताने के लिए यूपी आ रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें और अपने वोट को कतई बरबाद न होने दें। चुनाव में ऐसे लोगों को सबक सिखाएं।

भाजपा अध्यक्ष के निशाने पर रहे राहुल
माइक संभालते ही शाह ने पहला हमला कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बोला। कहा कि जिनके राज में अंतरिक्ष से लेकर पाताल तक में घोटाला हुआ, वे हमसे दो साल का हिसाब मांग रहे हैं। कांग्रेस राज में दस साल में 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ जबकि एनडीए के दो साल के शासन में विरोधी भी हम पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते। सीमा पर पाकिस्तान की गोली का जवाब हमारे जवान गोलों से दे रहे हैं। यह है हमारी सरकार।

अनुप्रिया ने गदा भेंटकर किया चुनावी महाभारत में साथ लड़ने का संकल्प
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को चांदी की गदा भेंटकर 2017 के चुनावी महाभारत में साथ लड़ने का संकल्प लिया। साथ ही खराब मौसम के बावजूद रैली में भीड़ जुटाकर भाजपा को अपनी सियासी ताकत का अहसास भी कराया।

रैली के दौरान अनुप्रिया के समर्थन में खूब नारे लगे। रैली को प्रदेश भाजपाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, अपना के दल के प्रदेश अध्यक्ष आरके वर्मा ने भी संबोधित किया।  

शाह पहुंचे भोले के दरबार, पत्नी संग लगाई हाजिरी

bjp president amit shah rally

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन-2017 में कामयाबी के लिए शनिवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने रुद्राभिषेक कर बाबा से अरजी लगाई। शाह ने संकट मोचन के दरबार में भी शीश नवाया और यूपी फतह के लिए प्रार्थना की। शाह के साथ उनकी पत्नी भी थीं।

अमित शाह दिन के करीब 10:30 बजे बाबा विश्वनाथ के मंदिर पहुंचे। समर्थकों के साथ उन्होंने छत्ताद्वार से मंदिर में प्रवेश किया। इस दौरान भोग आरती के पर्यवेक्षक राजेंद्र मिश्र ने उनकी पूजा कराई। बचाऊ महाराज के अलावा अन्य अर्चकों ने भी मंत्रोच्चार किया। इससे पहले शाह ने संकट मोचन हनुमान के दरबार में भी अर्जी दी।

वहां वह करीब 20 मिनट कर रहे। सविधि पूजन के बाद वह वहां से निकले। शाह ने काशी के कोतवाल काल भैरव के भी दरबार में हाजिरी लगाई। अपना दल की चुनावी रैली में हिस्सा लेने से पहले उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाकर यूपी की चुनावी बैतरणी पार होने के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed