{"_id":"5702d55d4f1c1b735bc81670","slug":"bjp-president-amit-shah-applaud-prime-minister-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वोच्च सम्मान ‘सबका साथ सबका विकास’ पर दुनिया की मुहर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सर्वोच्च सम्मान ‘सबका साथ सबका विकास’ पर दुनिया की मुहर
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Apr 2016 02:28 AM IST
सार
- सऊदी का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर अमित शाह ने दी पीएम मोदी को बधाई
- कहा, दुनिया में मची है मोदी सरकार की सकारात्मक विदेश नीति की धूम
विज्ञापन
amit shah and narendra modi
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब के सर्वोच्च सम्मान ‘द किंग अब्दुलअजीज साश’ से सम्मानित किए जाने पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। इसे देश के लिए गर्व की बात बताते हुए शाह ने कहा कि सऊदी का सर्वोच्च सम्मान मोदी सरकार की ‘सबका साथ सबका विकास’ नीति पर दुनिया की ओर से लगाई गई मुहर है। उन्होंने दावा किया कि इस सम्मान से यह भी साफ हुआ है कि मोदी सरकार के इस दिशा निर्देशक सिद्धांत की गूंज न सिर्फ पूरी दुनिया में है, बल्कि इसकी व्यापक प्रशंसा भी हो रही है।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष के अनुसार पीएम मोदी का हमेशा से मानना रहा है कि भारत की विविधता और समरसता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। यह ताकत ही भारत को 21वीं सदी में दुनिया की शीर्ष आर्थिक महाशक्ति बनाएगी। प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी अरब की यात्रा से यह भी पता चलता है कि उन्होंने पश्चिम एशिया के साथ संबंधों को कितना अधिक महत्व दिया है। शाह ने मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने को ऐतिहासिक क्षण बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार बेहद महत्व रखता है। वैश्विक और राजनीतिक दृष्टि से सऊदी अरब बेहद महत्वपूर्ण देश है। यह इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल भी है। इस सम्मान ने मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की प्रगतिशील और गतिशील विदेश नीति को मान्यता दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक साझेदारी में और अधिक इजाफा होगा।
विज्ञापन