फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP: PM Modi gave hint, vasundhara Raje rule will end in Rajasthan

BJP: पीएम मोदी का इशारा, राजस्थान में खत्म होगा 'रानी का राज'

Tue, 12 Dec 2023 01:02 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 12 Dec 2023 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान में भी उन्हीं सामाजिक समीकरणों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री का फॉर्मूला अपनाया जाएगा, जैसा छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में किया गया है। राज्य में ओबीसी-जाट-राजपूत समीकरणों को साधने की कोशिश की जा सकती है...
loader
BJP: PM Modi gave hint, vasundhara Raje rule will end in Rajasthan
BJP: Vasundhara Raje - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

राजस्थान में मंगलवार को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में उस चेहरे का नाम सामने आ जाएगा, जो अगले पांच साल तक राज्य के विकास का खाका खींचेगा। लेकिन जिस तरह से छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपने दिग्गज नेता रमन सिंह को किनारे लगाया, मध्यप्रदेश में शानदार जीत हासिल करने के बाद भी शिवराज सिंह चौहान को सत्ता से हटाया, माना यही जा रहा है कि राजस्थान में भी वसुंधरा राजे सिंधिया को हटा दिया जाएगा। उनकी मुख्यमंत्री पद पर तमाम दावेदारी के बाद भी भाजपा केंद्रीय नेतृत्व किसी नए चेहरे को अवसर देगा। यानी यह लगभग तय हो गया है कि राजस्थान में अब वसुंधरा राजे सिंधिया युग की समाप्ति हो जाएगी। हालांकि, पार्टी उन्हें केंद्रीय संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी देकर रानी का सम्मान बरकरार रख सकती है।



राजस्थान में भी उन्हीं सामाजिक समीकरणों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री का फॉर्मूला अपनाया जाएगा, जैसा छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में किया गया है। राज्य में ओबीसी-जाट-राजपूत समीकरणों को साधने की कोशिश की जा सकती है। इस समय राजस्थान में भाजपा ने सीपी जोशी को अध्यक्ष बनाकर ब्राह्मण समीकरण को साथ रखा है। अब सत्ता में शेष जातियों को प्रतिनिधित्व देकर उन्हें अपने साथ लाने की कोशिश की जा सकती है।    

वसुंधरा राजे सिंधिया ने राजस्थान में जीत के बाद अपने आवास पर 60 के करीब विधायकों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद पर अपनी दावेदारी ठोंकने का काम किया था। बाद में यह चर्चा भी सामने आई कि उनके कुछ करीबियों ने भाजपा के कुछ विधायकों को जबरन अपने खेमे में रहने के लिए बाध्य किया। यह मामला वसुंधरा के खिलाफ गया है। शिवराज सिंह चौहान की तरह वसुंधरा राजे की सारी कोशिशें फिलहाल असफल साबित हो सकती हैं और पार्टी नेतृत्व किसी नए चेहरे को अवसर दे सकता है।

किन समीकरणों को साधने की हो सकती है कोशिश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाकर आदिवासी समुदाय को साधने का संकेत दिया है। अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाकर ओबीसी और ब्राह्मण वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। राज्य में 15 साल मुख्यमंत्री रह चुके राजपूत चेहरे रमन सिंह को पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का स्पीकर बनाने की चाल चली है। इस तरह लगभग हर प्रमुख सामाजिक वर्ग को अपने साथ लाने की कोशिशें की गई हैं।  

राजस्थान में मोहन यादव के रूप में ओबीसी चेहरे को साधने की कोशिश की गई है, तो उपमुख्यमंत्री के रूप में ओबीसी चेहरे जगदीश देवड़़ा और ब्राह्मण चेहरे राजेंद्र शुक्ला को अवसर दिया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाकर राजपूतों को भी सम्मान देने का काम किया गया है।

माना जा रहा है कि इसी तरह राजस्थान में भी प्रमुख सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की जा सकती है। अब तक जाट और दलित समुदाय को साथ लाने का काम नहीं हो पाया है। महिला सशक्तिकरण और नारी वंदन कानून लाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अभी तक महिलाओं को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिल पाई है। माना जा रहा है कि भाजपा इन समीकरणों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान में किसी महिला, जाट और दलित नेता को जिम्मेदारी देने का दांव चल सकती है। इन समीकरणों में दिया कुमारी (महिला), सतीश पूनिया (जाट पिछड़ा वर्ग) और किसी दलित चेहरे को अवसर दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed