फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP plans nationwide campaign on Union Budget to highlight pro people measures Sushil Modi to head it

Budget 2023: बजट के लाभाें को लोगों तक पहुंचाएगी BJP, 50 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे केंद्रीय नेता

Wed, 01 Feb 2023 12:36 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 01 Feb 2023 12:36 AM IST
सार

पार्टी नेताओं ने कहा कि संसद में बजट पेश किए जाने के बाद सभी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। जिन राज्यों में पार्टी सत्ता में नहीं है, उनमें भाजपा इकाई के प्रमुख और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

विज्ञापन
BJP plans nationwide campaign on Union Budget to highlight pro people measures Sushil Modi to head it
Budget 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार एक फरवरी को बजट पेश करने जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता बजट के लाभों का प्रचार-प्रसार करने के लिए बुधवार से 12 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेंगे। 
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के सभी जिलों में केंद्रीय बजट पर चर्चा, प्रेस कॉन्फ्रेंस और सेमीनार करने के लिए पार्टी महासचिव सुनील बंसल, किसान-युवा विंग के प्रमुखों सहित नौ सदस्यों वाली एक टास्क फोर्स का गठन किया है। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी करेंगे। 
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने कहा कि संसद में बजट पेश किए जाने के बाद बुधवार को सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। जिन राज्यों में पार्टी सत्ता में नहीं है, उनमें भाजपा इकाई के प्रमुख और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के 50 प्रमुख शहरों में नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री केंद्रीय बजट में घोषित प्रावधानों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बजट पेश होने के बाद भाजपा के प्रवक्ताओं की बैठक भी होने की उम्मीद है। बजट पर कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने और खाका तय करने के लिए सोमवार को भाजपा मुख्यालय में गठित टास्क फोर्स की बैठक हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा
यह केंद्रीय बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा क्योंकि 2024 में आम चुनाव होंगे। इसलिए, केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा इस अभियान का अधिकतम लाभ उठाना चाहती है। इससे पहले भी भाजपा ने मोदी सरकार द्वारा अपने केंद्रीय बजट में घोषित विभिन्न सुधारों और पहलों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रव्यापी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed