{"_id":"65811c804d90ceb3770f2fba","slug":"bjp-parliamentary-party-meeting-pm-narendra-modi-jp-nadda-amit-shah-day-after-suspension-of-lok-sabha-rajya-sa-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: 'कुछ पार्टियां संसद सुरक्षा में सेंध की घटना का समर्थन कर रहीं, यह घातक', संसदीय दल की बैठक में PM मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: 'कुछ पार्टियां संसद सुरक्षा में सेंध की घटना का समर्थन कर रहीं, यह घातक', संसदीय दल की बैठक में PM मोदी
Tue, 19 Dec 2023 01:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:29 PM IST
सार
माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री संसद में भाजपा के आगे की रणनीति और पेश हुए विधेयकों पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा सांसदों के निलंबन और विपक्षी रणनीति का सामना करने को लेकर भी चर्चा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी।
- फोटो : ANI
विस्तार
संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा से सांसदों के निलंबन के बाद भाजपा के संसदीय दल की मंगलवार को बैठक हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को संबोधित भी किया। उन्होंने संसद की सुरक्षा में सेंध की घटना पर विपक्षी पार्टियों को घेरते हुए कहा, "कुछ पार्टियां संसद में हुई घुसपैठ का समर्थन कर रही थीं। यह सेंध लगने जितनी ही खतरनाक बात है।" पीएम ने कहा कि जो भी लोग लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं, उन्हें इस सुरक्षा में सेंध की साझा तौर पर आलोचना करनी चाहिए थी।
पीएम ने संसद में विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि उनका यही आचरण रहा तो 2024 के लोकसभा चुनावों में उनकी संख्या और कम हो जाएगी और इससे भाजपा को फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल हालिया विधानसभा चुनावों में अपनी हार से हताश और निराश हैं और इसलिए संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सदस्यों से गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक आचरण करने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि 13 दिसंबर को संसद में कार्यवाही के दौरान दो लोग दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष के अंदर कूद गए। शून्यकाल के दौरान सदन में मौजूद सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया। विपक्ष ने इस मामले में सुरक्षा चूक का मुद्दा उठाया। हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में संसद की सुरक्षा में हुई चूक को आरोपियों की बेरोजगारी और महंगाई से जोड़ा था।
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन पर भी कसा तंज
लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती पेश करने की कोशिश कर रहे इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर भी पीएम मोदी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य उनकी सरकार को उखाड़ फेंकना है, लेकिन उनकी सरकार का लक्ष्य देश का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना है।
गौरतलब है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर और अन्य केंद्रीय मंत्री-सांसद शामिल हुए।
बताया गया है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री संसद में भाजपा के आगे की रणनीति और पेश हुए विधेयकों पर चर्चा की। इसके अलावा सांसदों के निलंबन और विपक्षी रणनीति का सामना करने पर चर्चा की बात भी सामने आई है।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives for the BJP Parliamentary Party Meeting, in Delhi. pic.twitter.com/W0DfptYlVZ
— ANI (@ANI) December 19, 2023