विपक्ष पर तंज: भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी बोले- संसद नहीं चलने देना लोकतंत्र और जनता का अपमान
संसद में विपक्षी दलों के गतिरोध पर प्रधानमंत्री मोदी ने नाराजगी जाहिर की। पीएम मोदी ने कहा संसद को ठप करना लोकतंत्र और जनता का अपमान करना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले आज भाजपा संसदीय दल की बैठकआयोजित हुई। बैठक में संसदीय दल के सभी सदस्य मौजूद रहे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। संसद में विपक्षी दलों के गतिरोध पर प्रधानमंत्री मोदी ने नाराजगी जाहिर की। पीएम मोदी ने कहा संसद को ठप करना लोकतंत्र और जनता का अपमान करना है।
संसदीय दल की बैठक समाप्त होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि संसद में विपक्षी दलों के सांसदों के व्यवहारों से प्रधानमंत्री नाराज हैं। समाचार एजेंसी एएनआई को प्रह्लाद जोशी ने बताया कि संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष का रवैया बेहद निराशाजनक है। बीते दिनों तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने संसद में बिल पास होने को लेकर जिस तरीके के बयान दिए , उसपर प्रधानमंत्री ने दुख जताया है। पीएम ने कहा कि टीएमसी सांसद द्वारा पापड़ी चाट बनाना' एक अपमानजनक टिप्पणी थी। यह उन लोगों का अपमान है, जिन्होंने सांसद चुने हैं।
Y'day, a tweet was posted by TMC (MP Derek O'Brien). PM said it is an insult to people who elected MPs. PM expressed anguish. '...Making papri chaat' was an insulting comment. Tearing of papers, throwing them & not apologising is arrogance is what PM said: Union Min Pralhad Joshi pic.twitter.com/jZ6p6r5vk7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 3, 2021
टीएमसी सांसद के बयान से बढ़ा बवाल
डेरेक ओ ब्रायन ने संसद में शोर-शराबे के बीच हुए बिल पास को लेकर सरकार पर तंज कसा था। डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया था कि संसद में कानून बनते हैं या पापड़ी चाट। इसके बाद भाजपा नेताओं ने डेरेक ओ ब्रायन के खिलाफ बयानबाजी तेज कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.