{"_id":"62bc0c68ae491a194663cef7","slug":"bjp-on-termed-as-a-terror-attack-the-killing-of-tailor-kanhaiya-lal-in-udaipur-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur Murder: भाजपा बोली- उदयपुर की घटना आतंकी हमला, गहलोत कुर्सी क्यों नहीं छोड़ देते?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Udaipur Murder: भाजपा बोली- उदयपुर की घटना आतंकी हमला, गहलोत कुर्सी क्यों नहीं छोड़ देते?
Wed, 29 Jun 2022 02:06 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:06 PM IST
सार
भाजपा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि नैतिकता का तकाजा है कि राज्य में लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाओं की वह जिममेदारी लें और पद से हट जाएं।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर में दो व्यक्तियों द्वारा एक दर्जी की कथित तौर पर गला काटकर जान लेने की घटना पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने कहा कि ये कोई सामान्य हत्याकांड नहीं है बल्कि एक आतंकी हमला है।
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने यह आरोप भी लगाया कि राजस्थान कट्टरपंथियों का अड्डा बनता जा रहा है और देश के बाहर के आतंकी संगठनों को बढ़ावा देने के लिए राज्य की भूमि इस्तेमाल की जा रही है।
विज्ञापन
राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री इस घटना को हत्याकांड कहते हैं। जब कोई हत्याकांड का वीडियो बनाता है और उसे वायरल करता है..., यह सामान्य विवाद में नहीं होता है। यह हत्याकांड नहीं है, यह सरेआम आतंकी हमला है। पूरे समाज को आतंकित करने के लिए ऐसी कार्रवाई की गई है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा और कहा कि नैतिकता का तकाजा है कि राज्य में लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाओं की वह जिममेदारी लें और पद से हट जाएं।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हर चीज के लिए प्रधानमंत्री को वह जिम्मेदार कहते हैं तो कुर्सी क्यों नहीं छोड़ देते? राठौड़ ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति समाज को बांट रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पिछले छह महीने के अंदर एक भी सप्ताह ऐसा नहीं गया जब राजस्थान के अंदर आतंकी या जिहादी घटनाएं नहीं हुई हों। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूर्ण रूप से राजस्थान की सरकार जिम्मेदार है। राजस्थान कट्टरपंथियों का अड्डा बनता जा रहा है।