फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp observes samvidhaan hatya diwas mamata responds strongly

West Bengal: 'संविधान तोड़ने वाले मना रहे संविधान हत्या दिवस...', सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना

Wed, 18 Jun 2025 05:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 18 Jun 2025 05:06 PM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संविधान हत्या दिवस मनाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। बनर्जी ने कहा कि उन्हें उनसे लोकतंत्र की सीख नहीं लेना चाहिए, जो इसकी नीव को ध्वस्त कर रहे हैं और देश के संघीय ढांचे को नष्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
bjp observes samvidhaan hatya diwas mamata responds strongly
ममता बनर्जी और पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार 1975 के आपातकाल के विरोध में 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाने जा रही है, लेकिन भाजपा तो हर दिन संविधान का उल्लंघन करती है। बनर्जी ने कहा कि जो लोग संविधान का सम्मान नहीं करते हैं, वही इसकी नैतिकता को बनाए रखने की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या महाराष्ट्र और बिहार में चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकारों को गिराना संविधान पर हमला नहीं था?

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Murder Case: शादी के इरादे से बंगलूरू का जोड़ा आया गोवा, विवाद के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, हमें उनसे लोकतंत्र की सीख नहीं लेना चाहिए, जो इसकी नीव को ध्वस्त कर रहे हैं और देश के संघीय ढांचे को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा, भाजपा ने नोटबंदी के नाम पर देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया, इसलिए आठ नवंबर को अर्थव्यवस्था विनाश दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बनर्जी ने कहा, केंद्र सरकार कहती है कि इस साल आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर वह संविधान हत्या दिवस मनाएगी। मैं 'संविधान हत्या' वाले कथन पर आपत्ति जताती हूं। संविधान हमारे अधिकारों का आधार है, यह लोकतंत्र की जननी है, वह इसे संविधान हत्या कैसे कह सकते हैं। इसमें लिखा है कि 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वे आपातकाल हत्या दिवस भी मना सकते थे लेकिन वे संविधान हत्या दिवस मना रहे हैं। मैं इस विचार की पूरी तरह से निंदा करती हूं। 

 

उन्होंने कहा, क्या आज भारत में लोकतंत्र है? क्या लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर दिन गणतंत्र हत्या दिवस हो सकता है क्योंकि हर दिन वे गणतंत्र की हत्या कर रहे हैं, हर दिन वे लोगों के मौलिक अधिकारों में कटौती कर रहे हैं, वे राज्य की अर्थव्यवस्था और राज्य के सभी मौलिक अधिकारों को भी ध्वस्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed