{"_id":"6a1d72efa71b13803c092593","slug":"bjp-not-seeking-revenge-against-tmc-cid-notice-to-abhishek-over-2-mlas-complaint-suvendu-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बदला नहीं ले रही सरकार': अभिषेक बनर्जी को CID से नोटिस पर बोले सीएम- TMC विधायकों ने ही दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'बदला नहीं ले रही सरकार': अभिषेक बनर्जी को CID से नोटिस पर बोले सीएम- TMC विधायकों ने ही दर्ज कराई शिकायत
Mon, 01 Jun 2026 06:09 PM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:09 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी बनर्जी को अभिषेक बनर्जी को सीआईडी का नोटिस उनकी ही पार्टी के दो विधायकों की शिकायत के आधार पर भेजा गया है, इसमें सरकार या भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। क्या है पूरा मामला, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार टीएमसी से किसी तरह का बदला नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ही दो विधायकों की शिकायत के आधार पर अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने सांसद अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी किया है।
टीएमसी विधायकों की शिकायत पर नोटिस
उन्होंने बताया कि टीएमसी के दो विधायक ऋतब्रत बंद्योपाध्याय और संदीपन साहा ने विधानसभा सचिवालय में शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्ष के नेता के रूप में शोवनदेब चट्टोपाध्याय की नियुक्ति के लिए पारित पार्टी प्रस्ताव में उनके जाली हस्ताक्षर बनाए गए हैं।
मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस ने दोनों विधायकों को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया। अधिकारी ने कहा, कुछ लोगों को यह राजनीतिक बदला लग सकता है। लेकिन भाजपा ऐसा कुछ नहीं करना चाहती, क्योंकि टीएमसी पहले से ही कमजोर स्थिति में है।
विज्ञापन
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा सरकार राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी को सीआईडी की ओर से भेजे गए नोटिस में न तो भाजपा और न ही सरकार की कोई भूमिका है। सीआईडी ने हस्ताक्षर में कथित जालसाजी के मामले की जांच के सिलसिले में उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए कहा था।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक के राज्यपाल के लिए रुका ट्रैफिक?: गर्भवती के साथ जाम में फंसा शख्स, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू
अधिकारी ने फलता सीट पर पुनर्मतदान से दो दिन पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के चुनाव से पीछे हटने का जिक्र किया और कहा कि इससे पता चलता है कि पार्टी प्रभावी रूप से निष्क्रिय हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि हस्ताक्षर जाली बनाए गए थे। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने सीआईडी से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत जालसाजी की धाराओं में कार्रवाई करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को प्रस्ताव पुस्तिका के साथ पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक ने उन्हें बताया है कि अभिषेक बनर्जी ने सीआईडी के सामने पेश होने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। अधिकारी ने कहा कि बीमारी या अन्य कारणों से किसी को समय बढ़ाने का फैसला सीआईडी को करना है और वह इस मामले में दखल नहीं देंगे।