{"_id":"6605b3646cca82601f0a1789","slug":"bjp-not-fulfill-its-promises-gap-between-rich-and-poor-increased-says-congress-leader-mahima-singh-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: 'भाजपा ने नहीं निभाए वादे, अमीरी और गरीबी में बढ़ी खाई', महिमा सिंह का एनडीए सरकार पर तीखा हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: 'भाजपा ने नहीं निभाए वादे, अमीरी और गरीबी में बढ़ी खाई', महिमा सिंह का एनडीए सरकार पर तीखा हमला
Thu, 28 Mar 2024 11:44 PM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:44 PM IST
सार
महिमा सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए समावेशी विकास के अधूरे वादों पर अफसोस जताता। उन्होंने कहा, अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
Congress Leader Mahima Singh
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रवक्ता और असम कांग्रेस कमेटी की मीडिया विभाग की समन्वयक महिमा सिंह ने गुरुवार को भाजपा और एडीए सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने पूछा आखिर कहां है, विकास। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास के वादे तो किए, लेकिन कहीं दिखाई नहीं देते। उनके सहयोगी नेता के नोटों की बंडलों पर लेटे हुए फोटो वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन
महिमा सिंह ने कहा, इस सरकार के कार्यकाल में अमीरी और गीरीबी को खाई बढ़ती ही जा रही है। वे यहां मरियानी जिले के कांग्रेस कार्यालय में विरोधी मंच के एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने देश में आर्थिक असमानताओं को बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन
सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए समावेशी विकास के अधूरे वादों पर अफसोस जताता। उन्होंने कहा, अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई बढ़ती जा रही है। हाल ही में वायरल हुई एक तस्वीर का हवाला देते हुए, जिसमें कथित तौर पर भाजपा के सहयोगी यूपीपीएल के एक निलंबित सदस्य को नोटों के ढेर के बीच सोते हुए दिखाया गया है, सिंह ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर भ्रष्टाचार में संलिप्तता का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सिंह ने टिप्पणी करते हुए दावा किया कि कल ही, यूपीपीएल नेता बेंजामिन बसुमतारी की नकदी के बंडलों पर सोते हुए एक वीडियो वायरल हुई है। हालांकि अमर उजाला इसकी सत्याता की पुष्टि नहीं करता। बासुमतारी की छवि ने असम में विवाद खड़ा कर दिया था, विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर प्रणालीगत भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की आलोचना की थी।
उन्होंने कहा, सीबीआई के दवाब के चलते ही दिल्ली के मुख्य सचिव ने इस्तीफा दिया है। सिंह ने दावा किया कि पत्र में राजेंद्र कुमार ने लिखा है कि उन पर सीबीआई ने दवाब बनाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दें। इससे पहले नगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रद्युत बोरदोलोई कहा कि सीएए से असमिया जाति की भलाई होने वाली नहीं है। उन्होेंने कहा कि इस बार लोकसभा का नतीजा चौकाने वाला होगा।