फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp new era begins nitin nabin youngest president

BJP President: भाजपा में 20 से नबीन युग की शुरुआत तय, चुनावी अधिसूचना जारी, 19 जनवरी को नामांकन

Sat, 17 Jan 2026 05:52 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Jan 2026 05:52 AM IST
सार

BJP President: भाजपा को जल्द नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। 20 जनवरी को नए अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा होगी। कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन निर्विरोध सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बनेंगे। इस प्रक्रिया में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट-

विज्ञापन
bjp new era begins nitin nabin youngest president
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ नितिन नबीन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भाजपा का लंबा इंतजार 20 जनवरी को खत्म हो जाएगा। दरअसल पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने शुक्रवार को 5,708 सदस्यों वाले निर्वाचक मंडल की सूची जारी करने के साथ ही चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक इस पद के लिए 19 जनवरी को नामांकन होगा और 20 जनवरी को नए अध्यक्ष के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। गौरतलब है कि बीते महीने कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नबीन का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 19 जनवरी को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। उसी दिन शाम चार से पांच बजे तक नामांकन की जांच होगी फिर इसके तत्काल बाद शाम पांच से छह बजे के बीच नामांकन वापस लिया जा सकेगा। एक से अधिक नामांकन की स्थिति में 20 जनवरी को ही मतगणना के बाद  नए अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी आज से बंगाल-असम दौरे पर, करोड़ों की देंगे सौगात; इस अहम परियोजना का करेंगे भूमि पूजन
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी इतिहास में कभी नहीं आई मतदान की नौबत
अध्यक्ष पद पर कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नबीन के नाम की घोषणा हुई तो वह अब तक के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष होंगे, जिसे पार्टी में पीढ़ी परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल पार्टी के इतिहास में एक बार भी मतदान की नौबत नहीं आई है।


सबसे कम उम्र के भावी अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्वाचन के जरिये बड़ा सियासी संदेश देने के लिए पार्टीशासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री शाह समेत पार्टी के दिग्गज नबीन के प्रस्तावक होंगे।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव : 29 में से 23 महानगरपालिकाओं में लहराया भगवा, मुंबई में ठाकरे की बादशाहत खत्म

क्या हैं नियम?
अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सबसे पहले 50 फीसदी राज्यों में संगठन चुनाव आवश्यक है। इस प्रक्रिया की पूरी होने के बाद निर्वाचक मंडल तैयार होता है, जिसमें राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषद के सदस्य शामिल होते हैं, जो एक से अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में मतदान करते हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को कम से कम 15 वर्षों तक पार्टी का सदस्य होना अनिवार्य है। नामांकन के लिए उम्मीदवार को निर्वाचक मंडल के कम से कम 20 सदस्यों का समर्थन अनिवार्य है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed