फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp Never done religion politics: Rajnath

भाजपा ने कभी धर्म की राजनीति नहीं की: राजनाथ

Wed, 04 Jan 2017 05:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jan 2017 05:52 AM IST
विज्ञापन
Bjp Never done religion politics: Rajnath
राजनाथ सिंह

भाजपा ने चुनाव में कभी भी धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण नहीं किया और ना करेगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चुनाव में धर्म, जाति के इस्तेमाल को रोकने संबंधी फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ने कभी भी धर्म और पंथ की राजनीति नहीं की। राजनाथ के मुताबिक तथाकथित धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक पार्टियां भाजपा को बदनाम करती हैं।

विज्ञापन


यह पूछने पर कि क्या भाजपा उत्तर प्रदेश केचुनाव में राम मंदिर का मुद्दा उठाएगी गृहमंत्री ने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है। लिहाजा इसपर कुछ नहीं बोला जा सकता।
विज्ञापन


नए साल के मौके पर मंगलवार को आमंत्रित चुनिंदा पत्रकारों से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले केबाद कथाकथित  धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को सतर्क हो जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम दावेदार के नाम पर राजनाथ की चुप्पी

Bjp Never done religion politics: Rajnath

उन्होंने कहा कि चुनाव में धर्म के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट का कहना बिल्कुल सही है। देश में चुनाव मुद्दे और आम नागरिक की भलाई के आधार पर होना चाहिए ना कि धर्म के आधार पर।

एक सवाल के जवाब  में राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद के लिए चेहरे की कमी  नहीं है। इस सवाल पर कि क्या वह भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं राजनाथ ने चुप्पी साध ली।

अखिर में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि आपलोग इस तरह से सवाल बार बार क्यूं पूछते  हैं। राजनाथ ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा नंबर वन है। समाजवादी पार्टी और बहुजन  समाज पार्टी को फैसला करना है कि भाजपा से सीधी टक्कर कौन  लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed