फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP national president Nitin Nabin says Cong used Assam for vote bank politics

Assam Election: कार्यकर्ताओं में जोश भरने असम पहुंचे नितिन नवीन, कांग्रेस पर लगाया वोट बैंक की राजनीति का आरोप

Wed, 18 Feb 2026 05:19 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रूगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रूगढ़। Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 05:19 PM IST
सार

असम दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में हर बूथ से 50% वोट लाने का लक्ष्य दिया। इसके अलावा कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा और घुसपैठ के मुद्दे पर भी तीखा प्रहार किया।

विज्ञापन
BJP national president Nitin Nabin says Cong used Assam for vote bank politics
नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा - फोटो : X-@BJPLive

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। नवीन ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनका यह दौरा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच हो रहा है। नितिन नवीन ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस ने असम का इस्तेमाल वोट बैंक की राजनीति के लिए किया, राज्य चलाने के लिए उनके पास कोई नीति, इरादा, काबिलियत नहीं थी।

विज्ञापन


बूथ स्तर पर मजबूती से काम करें
डिब्रूगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि कांग्रेस के राज में कश्मीर में पाक का झंडा लहराता था; मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद परिदृश्य बदल गया। मैं असम चुनाव में साधारण जीत से खुश नहीं होऊंगा, मैं आपको हर बूथ पर 50 फीसदी वोट लाने का लक्ष्य देता हूं। कांग्रेस बेचैन है क्योंकि भाजपा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालकर असमिया लोगों के अधिकारों की रक्षा कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर पर मजबूती से काम करें, ताकि कांग्रेस की राजनीतिक जमीन पूरी तरह खिसक जाए। असम की 126 विधानसभा सीटों पर मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की संभावना है। वर्तमान में विधानसभा में भाजपा के 64 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगी दलों के साथ मिलकर सत्ता पक्ष मजबूत स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर भी बोले नितिन नवीन
बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि असम के लोगों के अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई का असर अन्य राज्यों में भी दिखाई दे रहा है। नवीन ने दावा किया कि भाजपा सरकार के आने के बाद पूर्वोत्तर में विकास और शांति का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि पहले यह क्षेत्र संघर्षों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब असम अवसरों की धरती बन चुका है।


अपने छात्र जीवन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय असम के छात्र अशांति के कारण दिल्ली का रुख करते थे, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव जनता के समर्थन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed