BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उठा BHU मुद्दा, पीएम मोदी-शाह ने की थी योगी से बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी समेत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और अरुण जेटली भी मौजूद हैं। इस बैठक में भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही बीएचयू के मुद्दे पर भी बात की गई। नितिन गडकरी ने बताया कि पीएम मोदी और अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की थी।
PM Modi and BJP president Amit Shah have talked to UP CM Adityanath over BHU incident: Nitin Gadkari pic.twitter.com/o0IXYmPXbt
— ANI (@ANI) September 25, 2017विज्ञापन
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान नितिन गडकरी ने बाहर आकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि बैठक में जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर बात की गई। गडकरी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। गडकरी ने कहा पीएम मोदी पूरे विश्व में आतंकवाद के मुद्दे को प्राथमिकता देने और पाकिस्तान को बेनकाब करने में सफल हुए हैं।
गडकरी ने आगे कहा कि भारत पाकिस्तान से दोस्ती चाहता है इसलिए पीएम प्रोटोकॉल तोड़कर पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ से मिले थे। गडकरी ने कहा कि डोकलाम के मुद्दे को सुलझाने में पीएम मोदी ने कूटनीति का परिचय दिया। नितिन गडकरी ने बताया कि बैठक में बीएचयू का मुद्दा भी उठा था। जिसके बाद पीएम मोदी और अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की थी।
बैठक के बीच में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि बैठक में अमित शाह ने भारत के निर्माण के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाली बुराईयों से मुक्ति का प्रण लिया गया। बैठक में केरल और पश्चिम बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसाओं की निंदा की गई। पीयूष गोयल ने बताया कि अंदर अमित शाह ने कहा कि हिंसा से बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है।
पीयूष गोयल के मुताबिक,अमित शाह ने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता शांति और लोकतंत्र में विश्वास करता है। भारत में वंशवाद को अनिवार्य बताने वाले राहुल गांधी की अमित शाह ने निंदा की और कहा कि भारतीय राजनीति सुशासन में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि देश में राजनीति ऐसी हो जो लोगों की आकांशाओं को पूरा करे और ऐसी नीति पर बीजेपी विश्वास करती है।
इस बैठक को मिशन 2019 और राज्यों में होने वाले अगामी विधानसभा चुनाव के लिए अहम माना जा रहा है। सोमवार को दूसरे दिन की बैठक में कोर ग्रुप के नेताओं के अलावा भाजपा के सभी 1400 विधायक, 337 सांसद और पार्षद शामिल हुए। इसके अलावा बैठक में 2000 से अधिक प्रतिनिधि भी शरीक हुए।