{"_id":"646003d18f6da6c4f9019926","slug":"bjp-mukt-bharat-campaign-started-from-karnataka-assam-congress-mla-after-party-victory-in-karnataka-elections-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Elections: असम कांग्रेस MLA बोले- भाजपा मुक्त भारत अभियान कर्नाटक से शुरू, 2024 में होगा सफाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Elections: असम कांग्रेस MLA बोले- भाजपा मुक्त भारत अभियान कर्नाटक से शुरू, 2024 में होगा सफाया
Sun, 14 May 2023 03:10 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 14 May 2023 03:10 AM IST
सार
कांग्रेस विधायक अब्दुर राशिद ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बात का सबूत हैं कि लोग नफरत और विभाजनकारी राजनीति नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
असम कांग्रेस विधायक अब्दुर राशिद मंडल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत के बाद असम के कांग्रेस विधायक अब्दुर राशिद ने भाजपा पर निशाना साधा। असम कांग्रेस के विधायक अब्दुर राशिद मंडल ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा-मुक्त भारत जल्द ही एक वास्तविकता बन जाएगा और यह अभियान कर्नाटक से शुरू हुआ है।
अब्दुर रशीद मंडल ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने भाजपा-मुक्त दक्षिण भारत की स्थापना की है और राज्य से भाजपा-मुक्त भारत अभियान की शुरुआत हुई है। देश के लोग नफरत या विभाजनकारी राजनीति नहीं चाहते हैं। वे केवल शांति और विकास चाहते हैं और कर्नाटक के लोगों ने कर दिखाया है।
नफरत और विभाजनकारी राजनीति नहीं चाहते लोग
कांग्रेस विधायक अब्दुर राशिद ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बात का सबूत हैं कि लोग नफरत और विभाजनकारी राजनीति नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि "हम बीजेपी मुक्त भारत नहीं कहना चाहते हैं, लेकिन देश के लोग अब यही चाहते हैं। आने वाले दिनों में यह एक वास्तविकता बन जाएगी। कर्नाटक चुनाव परिणाम लोगों द्वारा नफरत और विभाजनकारी राजनीति को खारिज करने का सबूत हैं। अब्दुर राशिद मंडल ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा की लहर खत्म करेगी। मंडल ने दावा किया 2024 और 2026 में असम में भी भाजपा का यही हश्र होगा।
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत
चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए नवीनतम मतगणना रुझानों के अनुसार, कांग्रेस ने कर्नाटक में 135 सीटें जीती हैं और एक पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा ने 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में अब तक 65 सीटें जीती हैं। राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए 73.29 प्रतिशत मतदान हुआ।
खरगे बोले- कर्नाटक बड़ी जीत
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह एक बड़ी जीत है। इससे पूरे देश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाजपा हमें ताना मारती थी और कहती थी कि हम 'कांग्रेस मुक्त भारत' बनाएंगे। अब सच्चाई यह है कि यह 'भाजपा मुक्त दक्षिण भारत' है।
माकपा ने कहा, नतीजे भाजपा के खिलाफ जनभावना का संकेत देते हैं
केरल में सत्तारूढ़ माकपा और विपक्षी दलों ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का स्वागत करते हुए कहा कि यह भाजपा की कथित विभाजनकारी और सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ जनभावना का संकेत है। माकपा, आईयूएमएल और कांग्रेस ने भी कहा कि कर्नाटक में वोटों का रुझान भी दक्षिण भारत में भाजपा के घटते प्रभाव को दर्शाता है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने चुनाव परिणाम का स्वागत किया और कहा कि भाजपा को दक्षिण भारत से बाहर कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस से अपनी गलतियों से सीखने और आगे बढ़ने को भी कहा। उन्होंने कहा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा अब किसी भी दक्षिण भारतीय राज्य में सत्ता में नहीं है।
लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा असर
विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे उस राज्य तक ही सीमित नहीं हैं और इसका असर लोकसभा चुनाव के दौरान देश के हर राज्य में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, यह जनभावना है। प्रधानमंत्री और उनकी पूरी कैबिनेट प्रचार करने के लिए वहां डेरा डाले हुए थे, उन्होंने सभी साधनों का इस्तेमाल किया, फिर भी कांग्रेस ने इतनी बड़ी बढ़त हासिल की।
हार का मतलब पार्टी का अंत नहीं
दूसरी ओर, भाजपा नेता और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने यह कहकर एक आश्वस्त रुख रखा कि पार्टी 2018 में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में हार गई थी, लेकिन 2019 के संसदीय चुनाव में उन सभी राज्यों में जीत हासिल की। एक चुनाव में हार का मतलब पार्टी का अंत नहीं है।
देश के शेष हिस्से में भी सांप्रदायिकता की राजनीति होगी खारिज : महबूबा
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उम्मीद है कि देश के शेष हिस्से भी सांप्रदायिकता की राजनीति को खारिज करेंगे और विकास व समृद्धि के लिए मतदान करेंगे। भाजपा ने अपनी आदत के अनुसार चुनाव को सांप्रदायिक बनाने की पूरी कोशिश की।
मकसद भाजपा को हराना, लोगों ने वोटों से दिखाया गुस्सा : पवार
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा, हमारा मकसद कर्नाटक में भाजपा को हराना था। मैं पिछले 8-10 दिनों से जनसभाओं में कह रहा हूं कि कर्नाटक में भाजपा की हार होगी। हमें यकीन था कि वोटों के माध्यम से लोगों का गुस्सा व्यक्त किया जाएगा।
भाजपा की महाराष्ट्र में होगी कर्नाटक वाली हालत: उद्धव
कर्नाटक में भाजपा की हार से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे गदगद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जो स्थिति कर्नाटक में हुई है वैसे ही महाराष्ट्र में भी होगी।
समान विचारधारा वाले 2024 के लिए हों एक : स्टालिन
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने ट्वीट किया कि भाजपा का द्रविड़ परिदृश्य से सफाया हो गया। अब समान विचारधारा वाली शक्तियों को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होना चाहिए।
एआईएमआईएम को झटका
असद्दुदीन ओवैसी की एआईएमआईएम को कर्नाटक चुनाव में करारा झटका लगा है। तमाम दावों के बावजूद पार्टी मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने में असफल रही। पार्टी के दोनों प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।