{"_id":"65ed9ce921f2a405ba081e90","slug":"bjp-mp-tells-public-ensure-two-thirds-majority-for-bjp-in-ls-polls-to-get-constitution-amended-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: 'संविधान संशोधन के लिए दें दो-तिहाई बहुमत', जनसभा में भाजपा सांसद अनंत हेगड़े के बयान के बाद बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: 'संविधान संशोधन के लिए दें दो-तिहाई बहुमत', जनसभा में भाजपा सांसद अनंत हेगड़े के बयान के बाद बवाल
Sun, 10 Mar 2024 05:13 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कारवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कारवार
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 10 Mar 2024 05:13 PM IST
सार
भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने एक जनसभा का संबोधित करते हुए कहा कि आप हमें दो तिहाई बहुमत दीजिए, हम संविधान के कई प्रावधानों को बदल देगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को मूल रूप से विकृत किया है, उसे हमें बदलना होगा।
विज्ञापन
अनंत कुमार हेगड़े (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने एक जनसभा का संबोधित करते हुए कहा कि संविधाम में संशोधन करने और कांग्रेस द्वारा की गई विकृतियों और अनावश्यक प्रावधानों को सही करने के लिए भाजपा को संसद के दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत की जरूरत है। गौरतलब है कि अनंत कुमार हेगड़े ने पहले भी संविधान संशोधन की बात कही थी। कर्नाटक से छह बार के लोकसभा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि इसके लिए पार्टी को 20 से अधिक राज्यों में सत्ता में आना होगा, अगर संविधान में संशोधन करना है।
हिंदू समाज को दबाना वाले संविधान में कई प्रावधान- हेगड़े
जनसभा को संबोधित करते हुए अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को मूल रूप से विकृत किया है। खासकर ऐसे कानून जिनका उद्देश्य हिंदू समाज को दबाना है। अगर ये सब बदलना है तो हमारे पास इतना बहुमत नहीं है। अगर आगामी लोकसभा चुनाव में आप हमें दो तिहाई बहुमत देते हैं तो फिर हम उन्हें बदल देंगे। अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि यदि कांग्रेस की राज्यसभा में संख्या बढ़ती है, तो भाजपा सरकार द्वारा किया गया कोई भी संवैधानिक संशोधन संसद में पारित नहीं होगा।
राज्यसभा में हमारे पास पर्याप्त बहुमत नहीं- हेगड़े
उन्होंने जनसभा में कहा कि अब की बार 400 पार ही क्यों। हमारे पास लोकसभा में दो तिहाई बहुमत है, लेकिन राज्यसभा में हमारे पास नहीं है। वहां हमारे पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। हेगड़े ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में एनडीए को 400 से अधिक सीटें जीतने से राज्यसभा में समान बहुमत जुटाने और दो-तिहाई राज्यों में सत्ता में आने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि कर्नाटक में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस ने तीन सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को केवल एक सीट मिली।
विज्ञापन
सीएए के लिए संशोधन की तैयारी- हेगड़े
नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का उदाहरण देते हुए अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि इसे लोकसभा में और बाद में राज्यसभा में पारित किया गया। उन्होंने बताया कि लेकिन कई राज्य सरकारों ने इसे मंजूरी नहीं दी और इसलिए इसे लागू नहीं किया जा सका। अब सरकार इसे एक संशोधन के जरिए लागू करने की योजना बना रही है। नहीं तो कानून और व्यवस्था हाथ से निकल जाएगी और राष्ट्र विरोधियों को खुली छूट मिल जाएगी।