शादी समाहरोह में बीजेपी सांसद को सरेआम पड़ा जोरदार थप्पड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी के सुरेंद्र नगर से राज्यसभा सांसद शंकर वेगाड़ को रविवार एक सामूहिक शादी समाहरोह में एक शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया। वेगाड़ को भरवाड़ समुदाय की तरफ से सामूहिक शादी विवाह में आमंत्रित किया गया था।
सांसद मंच पर भाषण देने के लिए पहुंचे ही थे उसी दौरान रामभाई भारवाड़ नाम का एक शख्स मंच पर चढ़ा और उनसे माइक छीनकर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया और कहा कि आपने भारवाड़ समुदाय के लिए अभी तक क्या किया है?
मामले की कोई औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई
इस दौरान कुछ समय के लिए उनका संतुलन बिगड़ गया, लेकिन उसके बाद उन्होंने खुद को संभाला और भाषण भी दिया। भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि जनता के प्रतिनिधियों को इस तरह की परिस्थितियों का अकसर सामना करना पड़ता है। हालांकि मामले की कोई औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई।
बताया जा रहा है कि यह घटना भारवाड़ और कोली समुदाय के बीच आपसी मतभेद की वजह से हुआ। इससे पहले जिले में कई बार दोनों समुदायों के बीच हिंसा भी भड़क चुकी है। बता दें कि वेगड़ कोली समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।