फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP slams Jaitley, Arvind and Das for haphazard preparations

नोटबंदी पर स्वामी ने जेटली पर साधा निशाना, कहा- नहीं की कोई तैयारी

Sun, 20 Nov 2016 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Sun, 20 Nov 2016 06:11 AM IST
विज्ञापन
BJP MP slams Jaitley, Arvind and Das for haphazard preparations
- फोटो : Getty images
मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले को लेकर लोगों की परेशानियां बढ़ने से भाजपा में भी विरोध के सुर शुरू हो गए हैं। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साध दिया है। उन्होंने सीधे कहा है कि वित्त मंत्री ने कोई तैयारी नहीं की है। देश भर में लोगों की परेशानी के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। जेटली के अलावा उन्होंने मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम और आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास पर भी सवाल उठाये।
विज्ञापन


स्वामी ने कहा, ‘मैंने अरविंद सुब्रमण्यम और दास को जिम्मेदारी देने पर सवाल उठाए थे मगर जेटली उनके समर्थन में उतर गए थे। मगर अब पता चल रहा है कि इन लोगों ने कोई तैयारी ही नहीं की थी। इसके लिए किसी को तो जिम्मेदार होना पड़ेगा। ’  उन्होंने कहा, ‘हम ढाई साल से सत्ता में है। काले धन को खत्म करने का हमने वादा किया था। वित्त मंत्रालय को पहले दिन से ही तैयारी करनी थी। ये कहना आसान है कि मंत्रालय को इसकी जानकारी नहीं थी लेकिन आकस्मिक योजना नहीं बनाने के लिए यह कोई तर्क नहीं है। ’  स्वामी ने हालांकि मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि फैसले में कोई गलत नहीं है मगर वित्त मंत्रालय के कुप्रबंधन से लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा सांसद विट्ठल रादाड़ियां भी नोटबंदी का विरोध कर चुके हैं। विपक्ष जब नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेर रहा है और संसद नहीं चलने दे रहा है। तब भाजपा सांसद का वित्त मंत्री पर निशाना मोदी सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी नोटबंदी पर टिप्पणी कर मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भाजपा के गलियारों में विरोध के सुर तेज होने का खतरा महसूस किया जा रहा है। भाजपा के कई लोकसभा सांसद अंदरखाने नोटबंदी के चलते लोगों की हो रही परेशानियों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं मगर खुलकर बोलने की कोई हिम्मत नहीं दिखा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed