फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP SAID Dont Celebrate childrens day on November 14

बीजेपी सांसद बोले- 14 नवंबर को मनाएं चाचा दिवस, बाल दिवस के लिए 26 दिसंबर सही दिन

Sat, 07 Apr 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Apr 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
BJP MP SAID Dont Celebrate childrens day on November 14

दिल्ली वेस्ट से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने 14 नवंबर को मनाए जाने वाले बाल दिवस पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन(14 नवंबर) को बाल दिवस के तौर पर नहीं मनाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


प्रवेश वर्मा ने कहा कि बाल दिवस 26 दिसंबर को मनाया जाना चाहिए क्योंकि इस दिन गुरू गोबिंद सिंह के चार बेटों की मुगलों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इन बेटों की शहादत बच्चोंं को प्रेरित करेगी।प्रवेश ने यह भी कहा कि उन्होंने एक ज्ञापन में 60 सांसदों से समर्थन प्राप्त कर लिया है और इसे वह पीएम मोदी को सौंपेंगे।
विज्ञापन


ज्ञापन में यह भी लिखा है कि 14 नवंबर को चाचा दिवस के तौर पर मनाया जा सकता है।आपको बता दें कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर को हुआ था। उन्हें बच्चों से बहुत लगाव और प्रेम था। इसलिए उन्हें जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed