{"_id":"58ecdba74f1c1b6137cf6414","slug":"bjp-mp-rk-singh-says-that-jadhav-might-be-killed-by-pak-authorties","type":"story","status":"publish","title_hn":"#KulbhushanJadhav: भाजपा सांसद आरके सिंह बोले 'हो सकता है उसको मार दिया गया हो'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
#KulbhushanJadhav: भाजपा सांसद आरके सिंह बोले 'हो सकता है उसको मार दिया गया हो'
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
rk singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने कठोर शब्दों में निंदा की है। इन नेताओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कहा कि इस जाटिल मुद्दे पर सरकार के हर कदम पर उनके साथ हैं।
भाजपा नेता और सांसद आर के सिंह ने कहा कि कुलभूषण को फांसी की सजा सुनाना किसी कहानी से कम नहीं लगता है। उसके खिलाफ किसी तरह का मिलिट्री ट्रायल नहीं हुआ, बल्कि उसके साथ टॉर्चर किया गया है और मार दिया गया है। अगर ऐसा नहीं है, तो पाक सरकार हमारे काउंसलर को जाधव से मिलने की अनुमति प्रदान करे।
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदउद्दीन औवेसी ने कहा कि हम आशा करते हैं कि हमारी सरकार जाधव को वापस लाने के लिए अपने प्रभाव, शक्ति और अन्य सभी प्रयासों का उपयोग करेगी। सरकार की प्राथमिकता उसके जीवन को बचाने के लिए होनी चाहिए।
लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सांसदों से कहा हमें इस मुद्दे पर किसी तरह का टकराव नहीं चाहिए। हम पूरी तरह से सरकार के साथ हैं।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विट करके कहा कि भारत सरकार को सूचना दिए बिना जाधव को फांसी की सजा सुनाना यह बताता है कि पाकिस्तान में कंगारू अदालत बैठी हुई हैं। क्या प्रधानमंत्री फोन उठाकर के नवाज शरीफ से बात करेंगे और सरताज अजीज के झूठ का पर्दाफाश करेंगे। पीएम को इस मु्द्दे पर जल्द से जल्द हस्तक्षेप करना चाहिए।
पीडीपी के वरिष्ठ नेता मुजफ्फर बेग ने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ से कहा कि वो इस मुद्दे पर पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित से मुलाकात करके जाधव की रिहाई सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे।
वहीं पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री के एम कसूरी ने दिल्ली में कहा कि ऐसी सजाएं पाकिस्तानियों को भी सैन्य अदालत से मिलती रहती हैं।

Suspect its a story.No military trial conducted,he has been tortured&murdered. If not then Pak must give us consular access: RK Singh,BJP MP pic.twitter.com/TcQ1V0QZAq
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) April 11, 2017