{"_id":"5e8e0f318ebc3e6fd310190a","slug":"bjp-mp-menaka-gandhi-says-cats-and-dogs-cannot-spread-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराएं नहीं: कुत्ते और बिल्लियों से प्यार फैलता है, कोरोना वायरस नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
घबराएं नहीं: कुत्ते और बिल्लियों से प्यार फैलता है, कोरोना वायरस नहीं
Wed, 08 Apr 2020 11:21 PM IST
अमित कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बीच ऐसी भी कई खबरें आईं कि इस वायरस से बेजुबान पशु भी संक्रमित हो गए हैं। मगर भाजपा सांसद मेनका गांधी समेत कई हस्तियों का मानना है कि कुत्ते और बिल्लियों से सिर्फ प्यार फैलता है न कि कोरोना वायरस।
विज्ञापन
उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। मेनका गांधी पशु अधिकार कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'बिल्लियों का कोरोना वायरस से कोई लेना-देना नहीं है। अगर आपने टीवी पर बेतुकी खबर देखी है कि एक चिड़ियाघर में एक बाघ इसकी चपेट में आ गया है तो आपको पता होना चाहिए कि बाघ बिल्ली नहीं है। दोनों जानवरों के बीच कोई संबंध नहीं है। यह कुत्ते और भेड़िये की तुलना करने जैसा है।’’
विज्ञापन
दरअसल, कुत्तों और बिल्लियों को कोरोना वायरस की एक वजह मानकर उन पर हमले होने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इस पर भाजपा सांसद मेनका गांधी ने यह प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी बिल्ली की तुलना उस बाघ से नहीं की जा सकती जो न्यूयॉर्क के चिड़ियाघर में कथित रूप से कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि आपकी बिल्लियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनका पेट भरें। उन्हें बालकनी में घूमने दें।
विज्ञापन
इसी तरह पहलवान संग्राम सिंह ने कहा कि यह कहना बिल्कुल गलत है कि बिल्लियां और कुत्ते कोरोना वायरस फैलाते हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, 'पालतू पशु केवल एक चीज फैला सकते हैं और वह है प्रेम। लिहाजा अपने पालतू पशुओं का ध्यान रखें और और आवारा पशुओं की देखभाल भी सुनिश्चित करें।' वहीं 'बत्राज पॉजिटिव हेल्थ क्लीनिक प्राईवेट लिमिटेड' के संस्थापक एवं मुख्य प्रबंध निदेशक मुकेश बत्रा ने भी कहा कि कोरोना वायरस पशुओं से नहीं फैलता।