{"_id":"597ee40e4f1c1be7708b4b2d","slug":"bjp-mp-hukumdev-narayan-attacked-on-congress-on-allegley-alliagtions-of-mob-lynching","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में बीजेपी सांसद हुकुमदेव बोले- धर्म से न जोड़ें हिंसा, देश का हर मुसलमान भूतपूर्व हिंदू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद में बीजेपी सांसद हुकुमदेव बोले- धर्म से न जोड़ें हिंसा, देश का हर मुसलमान भूतपूर्व हिंदू
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में कांग्रेस द्वारा भीड़ के हाथों होने वाली हिंसा और हत्या के आरोपों पर बीजेपी के बिहार से सांसद हुकुमदेव नारायण यादव ने तीखा विरोध जाहिर किया है। उन्होंने कांग्रेस व अन्य दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हर हिंदू को भूतपूर्व मुसलमान कहा जाता है, तो ये भी न भूले कि देश का हर मुसलमान भी भूतपूर्व हिंदू हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर आरोप लगाया है कि भीड़ के हाथों होने वाली हिंसाओं को राजनीतिक शह मिली हुई है। वहीं जय श्री राम के नारे पर उठ रहे सवालों पर हुकुमदेव ने विरोधियों को तीखे जवाब दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि असली मॉब लिचिंग तो वो है जब आप जय श्री राम बोलने पर माफी मंगवाते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मर जाऊंगा, मिट जाऊंगा, लेकिन कांग्रेस के आगे कभी सिर नहीं झुकाऊंगा।
विज्ञापन
कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़के ने कहा कि देश में भीड़ के हाथों होने वाली हिंसाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने इशारों में कहा कि बजरंग दल, विहिप व अन्य दलों को केंद्र की ओर से सपोर्ट मिल रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में गो हत्या को लेकर कानून बने हैं, फिर भी लोगों की हत्याएं की वारदातें थम नहीं रही हैं।
उन्होंने कहा कि इन वारदातों की वजह ये है कि सत्ता में बैठी बीजेपी सरकार अप्रत्यक्ष रूप से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, व अन्य दलों के गौरक्षकों को सपोर्ट कर रही है। वो किसी न किसी रुप में इन दलों से जुड़ी हुई है।