{"_id":"5e05bb988ebc3e881a475b74","slug":"bjp-mp-arvind-dharmapuri-says-owaisi-is-acting-as-an-anti-national-he-should-be-booked-for-sedition","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद ने ओवैसी से पूछा कहा- क्या आप पाकिस्तान-बांग्लादेश के लिए लड़ना चाहते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा सांसद ने ओवैसी से पूछा कहा- क्या आप पाकिस्तान-बांग्लादेश के लिए लड़ना चाहते हैं
Fri, 27 Dec 2019 01:36 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निजामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निजामाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद अरविंद धर्मापुरी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
तेलंगाना के निजामाबाद से भाजपा सांसद अरविंद धर्मापुरी ने एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। ओवैसी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को सांप्रदायिक और असंवैधानिक करार दिया था। जिसे लेकर भाजपा सांसद ने उनसे पूछा है कि क्या वह पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए लड़ना चाहते हैं?
विज्ञापन
धर्मापुरी ने कहा, 'ओवैसी कहता है कि सीएए सांप्रदायिक और असंवैधानिक है। ऐसे में वह एक सार्वजनिक सभा को संबोधित नहीं कर सकते क्योंकि तेलंगाना नगरपालिका चुनावों से पहले निजामाबाद में आचार संहिता लागू है। मैंने जिला कलेक्टर, चुनाव आयोग और पुलिस को पत्र लिखा है।'
विज्ञापन
Arvind Dharmapuri, BJP MP from Nizamabad, Telangana: Asaduddin Owaisi is coming there to divide the country. Does he want to fight for people who are coming from Bangladesh & Pakistan? He's acting as an anti-national. He should be booked for sedition and sent behind bars forever. https://t.co/3SY66lnSw3
— ANI (@ANI) December 27, 2019
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'असदुद्दीन ओवैसी यहां देश को बांटने के लिए आ रहे हैं। क्या वह पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले लोगों के लिए लड़ना चाहते हैं। वह एक राष्ट्र विरोधी के तौर पर काम कर रहे हैं। उनपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए और हमेशा के लिए सलाखों के पीछे भेज देना चाहिए।'
