{"_id":"6765327be5518e18ac006bef","slug":"bjp-mp-aparajita-sarangi-gave-a-bag-with-1984-purportedly-written-on-it-to-congress-mp-priyanka-gandhi-vadra-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: प्रियंका गांधी के बाद भाजपा ने निकाला थैले का ट्रेंड, कांग्रेस सांसद को दिया '1984' लिखा बैग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: प्रियंका गांधी के बाद भाजपा ने निकाला थैले का ट्रेंड, कांग्रेस सांसद को दिया '1984' लिखा बैग
Fri, 20 Dec 2024 02:35 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:35 PM IST
सार
16 दिसंबर को प्रियंका गांधी फलस्तीन के समर्थन में एक बैग लेकर संसद भवन पहुंची। इस बैग में फलस्तीन लिखा था। बैग में तरबूज समेत कई फलस्तीनी प्रतीक थे। कांग्रेस नेता ने इसे करुणा का भाव, न्याय और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता बताया।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी द्वारा फलस्तीन और बांग्लादेश लिखे बैग लेकर संसद भवन पहुंचने और बयान देने के कुछ दिनों बाद भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने उन्हें एक बैग उपहार में दिया। इस बैग में 1984 लिखा था, जो सिख विरोधी दंगों को प्रदर्शित कर रहा था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनकी सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या के बाद 1984 में सिखों के खिलाफ दंगा भड़क गया था। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस दंगे में सिख समुदाय के 2730 लोगों की मौत हो गई थी। दंगे की जांच के लिए नानावटी आयोग ने निष्कर्ष निकाला कि शीर्ष नेता जगदीश टाइटलर, सज्जन कुमार एचकेएल भगत इसके लिए जिम्मेदार थे।
फलस्तीन-बांग्लादेश लिखे बैग के साथ संसद भवन पहुंचीं थी प्रियंका गांधी
16 दिसंबर को प्रियंका गांधी फलस्तीन के समर्थन में एक बैग लेकर संसद भवन पहुंची। इस बैग में फलस्तीन लिखा था। बैग में तरबूज समेत कई फलस्तीनी प्रतीक थे। कांग्रेस नेता ने इसे करुणा का भाव, न्याय और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता बताया। भाजपा ने इसका जमकर विरोध किया। उन्होंने कांग्रेस सांसद पर बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार मामले में चुप रहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा था, "बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर उन्होंने (प्रियंका गांधी) ने एक शब्द नहीं कहा। लेकिन फलस्तीन बैग के साथ एक फैशन स्टेटमेंट बनाना चाहती हैं।" इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य भाजपा नेताओं ने प्रियंका गांधी की आलोचना की।
अगले दिन 17 दिसंबर को प्रियंका गांधी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले का विरोध जताते हुए एक बैग लेकर संसद भवन पहुंचीं। उनके बैग में इस बार बांग्लादेश लिखा था। कुछ हफ्ते पहले प्रियंका गांधी एक बैग लेकर संसद भवन पहुंची थीं, जिसमें पीएम मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी की तस्वीर थी। बैग में मोदी-अदाणी भाई-भाई के नारे भी लिखे थे।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
#WATCH | Delhi | BJP MP Aparajita Sarangi gave a bag with ‘1984’ purportedly written on it to Congress MP Priyanka Gandhi Vadra
विज्ञापन
(Source: BJP) pic.twitter.com/oiudvpMCce — ANI (@ANI) December 20, 2024
फलस्तीन-बांग्लादेश लिखे बैग के साथ संसद भवन पहुंचीं थी प्रियंका गांधी
16 दिसंबर को प्रियंका गांधी फलस्तीन के समर्थन में एक बैग लेकर संसद भवन पहुंची। इस बैग में फलस्तीन लिखा था। बैग में तरबूज समेत कई फलस्तीनी प्रतीक थे। कांग्रेस नेता ने इसे करुणा का भाव, न्याय और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता बताया। भाजपा ने इसका जमकर विरोध किया। उन्होंने कांग्रेस सांसद पर बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार मामले में चुप रहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा था, "बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर उन्होंने (प्रियंका गांधी) ने एक शब्द नहीं कहा। लेकिन फलस्तीन बैग के साथ एक फैशन स्टेटमेंट बनाना चाहती हैं।" इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य भाजपा नेताओं ने प्रियंका गांधी की आलोचना की।
अगले दिन 17 दिसंबर को प्रियंका गांधी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले का विरोध जताते हुए एक बैग लेकर संसद भवन पहुंचीं। उनके बैग में इस बार बांग्लादेश लिखा था। कुछ हफ्ते पहले प्रियंका गांधी एक बैग लेकर संसद भवन पहुंची थीं, जिसमें पीएम मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी की तस्वीर थी। बैग में मोदी-अदाणी भाई-भाई के नारे भी लिखे थे।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन