फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Anurag Thakur Moves Breach of Privilege Notice Against Rahul Gandhi in Lok Sabha

Parliament: सदन में राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें? अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार हनन और अवमानना का दिया नोटिस

Thu, 30 Jul 2026 08:17 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 30 Jul 2026 08:17 PM IST
सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस दिया। इस कदम से संसद में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाए गए? अनुराग ठाकुर ने यह नोटिस किस आधार पर दिया? अब लोकसभा में इस मामले पर आगे क्या कार्रवाई होगी और इसका राजनीतिक असर कितना बड़ा हो सकता है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
BJP MP Anurag Thakur Moves Breach of Privilege Notice Against Rahul Gandhi in Lok Sabha
अनुराग ठाकुर ने किन आरोपों के साथ दिया नोटिस? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपा है। अनुराग ठाकुर का आरोप है कि राहुल गांधी ने लोकसभा में एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंसदीय, अपमानजनक और बिना प्रमाण के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने इसे संसदीय परंपराओं और सदन की गरिमा के खिलाफ बताया है।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने तीन पन्नों के नोटिस में लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समिति इस पूरे मामले की विस्तृत जांच करे और उचित कार्रवाई की सिफारिश करे। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि राहुल गांधी को सदन और गृह मंत्री अमित शाह से बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया जाए। भाजपा सांसद का कहना है कि इस तरह की भाषा संसद की कार्यवाही की मर्यादा के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहुल गांधी पर कौन से नियम के उल्लंघन का आरोप?

नोटिस में अनुराग ठाकुर ने कहा कि 29 जुलाई को एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित बातचीत का जिक्र किया। उनका आरोप है कि इस दौरान राहुल गांधी ने लोकसभा के नियम 352 का उल्लंघन किया। नोटिस में कहा गया कि उन्होंने ऐसे आरोप लगाए जो प्रमाणित नहीं थे और जिनसे सदन की गरिमा प्रभावित हुई।

ये भी पढ़ें- संसद के बाहर 1997 का हिसाब: प्रियंका बोलीं-हमारे नेता को तोड़ा, कल्याण बनर्जी बोले- दीदी को किसने निकाला?

विशेषाधिकार समिति से क्या मांग की गई?

अनुराग ठाकुर ने अपने नोटिस में कहा कि मामले की पूरी जांच विशेषाधिकार समिति से कराई जाए। उनका कहना है कि समिति यह तय करे कि राहुल गांधी की टिप्पणी से सदन के विशेषाधिकारों का उल्लंघन हुआ या नहीं। उन्होंने समिति से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश करने का भी आग्रह किया है, ताकि भविष्य में सदन की कार्यवाही के दौरान संसदीय मर्यादा बनी रहे।

अब इस मामले में आगे क्या होगा?

लोकसभा अध्यक्ष के पास नोटिस पहुंचने के बाद अब आगे की प्रक्रिया संसदीय नियमों के अनुसार होगी। अध्यक्ष यह तय करेंगे कि मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाए या नहीं। यदि नोटिस स्वीकार होता है तो समिति मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट दे सकती है। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर संसद के भीतर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

राहुल के इडियट वाले बायन पर क्या बोले थे अनुराग ठाकुर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन के बाहर बुधवार को राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था अगर राहुल गांधी ने किसी छात्र के लिए 'इडियट' शब्द का इस्तेमाल किया है तो हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। लेकिन अगर उन्होंने यह शब्द अपने लिए इस्तेमाल किया है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। बल्कि हम इसका स्वागत करते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा था कि देर आए दुरुस्त आए। अच्छा है कि राहुल गांधी को अब इसका एहसास हो गया, उन्होंने इसे स्वीकार भी किया और अपने लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह टिप्पणी एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के बयान के बाद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed