फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp moves calcutta high court against west bengal panchayat election nomination violence accused tmc

West Bengal: पंचायत चुनाव में हिंसा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची भाजपा, सरकार पर अदालत की अवमानना का लगाया आरोप

Thu, 15 Jun 2023 01:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 15 Jun 2023 01:15 PM IST
सार

भाजपा का ये भी आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद केंद्रीय बलों की तैनाती नहीं की जा रही है। 

विज्ञापन
bjp moves calcutta high court against west bengal panchayat election nomination violence accused tmc
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान हिंसा की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। साथ ही कोर्ट के आदेश के बावजूद अभी तक केंद्रीय बलों की तैनाती नहीं की गई है। इसके खिलाफ भाजपा ने एक बार फिर से हाईकोर्ट का रुख किया है। बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को दिए अपने आदेश में राज्य सरकार को पंचायत चुनाव में केंद्रीय बलों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया था। खासकर सात जिलों में केंद्रीय बलों की मौजूदगी में पंचायत चुनाव कराने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने केंद्रीय बलों की नियुक्ति का दिया था आदेश
विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने यह याचिका दायर की थी। अपने आदेश में अदालत ने कहा था कि राज्य चुनाव आयोग उन सभी क्षेत्रों/जिलों में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग करेगा, जिन्हें राज्य चुनाव आयोग की राय में संवेदनशील घोषित किया गया है। हालांकि अदालत के आदेश के बावजूद अभी तक केंद्रीय बलों की नियुक्ति नहीं की गई है। 
विज्ञापन


विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि उनके उम्मीदवारों को पंचायत चुनाव के लिए नामांकन नहीं करने दिया जा रहा है। इसके चलते लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों को बीडीओ, एसडीओ ऑफिस तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। विपक्षी पार्टियों ने हाईकोर्ट में मांग की थी कि पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की तारीख आगे बढ़ा दी जाए। हालांकि हाईकोर्ट ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 15 जून है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पंचायत चुनावों में भी खूब हुई हिंसा
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का इतिहास रहा है। 2013 और 2018 के पंचायत चुनाव भी अपवाद नहीं थे। 2013 में जहां पंचायत चुनाव में हिंसा के चलते 39 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 2018 में 21 लोग मारे गए थे। पिछले पंचायत चुनाव में 34 प्रतिशत सीटों पर टीएमसी निर्विरोध जीती थी, साथ ही 90 प्रतिशत सीटों पर टीएमसी समर्थित उम्मीदवारों ने ही जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed