फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Modi Govt Ministers Slams Rahul Gandhi Siddaramaiah Congress Over Sanatani Remarks other Issue

Politics: अनुराग ठाकुर बोले- राहुल की नफरत की दुकान में नेता नफरती सामान बेच रहे; BJP नेताओं ने विपक्ष को घेरा

Thu, 07 Sep 2023 04:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Sep 2023 04:53 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जिन लोगों ने 'सनातन धर्म' के बारे में भारत की संस्कृति और सभ्यता के बारे में ऐसी टिप्पणियां की हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए। देश और सभी भारतीय इस तरह के बयानों से निराश हैं और मुझे लगता है कि उन्हें लोगों के सामने जवाब देना होगा।

विज्ञापन
BJP Modi Govt Ministers Slams Rahul Gandhi Siddaramaiah Congress Over Sanatani Remarks other Issue
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं आज ईश्वर से कामना करता हूं कि इन घमंडिया गठबंधन (INDIA) के नेताओं का घमंड थोड़ा कम कर दे। इनकी सोच में थोड़ा सुधार कर दे और इन्हें सद्बुद्धि दे, क्योंकि इनका घमंड इन्हें नीचले स्तर के बयान देने पर मजबूर करता है कि वे हिंदुओं और सनातन का अपमान करते हैं। राहुल गांधी की नफरत की दुकान में उनके नेता नफरती सामान बेच रहे हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जिन लोगों ने 'सनातन धर्म' के बारे में भारत की संस्कृति और सभ्यता के बारे में ऐसी टिप्पणियां की हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए। देश और सभी भारतीय इस तरह के बयानों से निराश हैं और मुझे लगता है कि उन्हें लोगों के सामने जवाब देना होगा। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि INDIA गठबंधन जिस तरीके से सनातन धर्म पर टीका टिप्पणी कर रहा है, वो अनुचित है। इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। देश को विनाश के पथ पर ले जाना, सनातन धर्म को नष्ट करना, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार व्यापक करना ही इस गुट (INDIA गठबंधन) का असली चेहरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया और कांग्रेस पार्टी ने PM मोदी को 'नीच' बोलने के प्रयास किया है। इससे पहले भी मणिशंकर अय्यर ने ऐसा कहा था। प्रधानमंत्री मोदी गरीब परिवार से आते हैं। कांग्रेस पार्टी को लगता है कि जिस कुर्सी पर प्रधानमंत्री मोदी बैठे हैं, वो गांधी परिवार की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed