फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP mocks Priyanka's ‘Rahul studied at Harvard’ remark, Cong says ‘pity their…'

BJP vs Congress: राहुल को हार्वर्ड ग्रैजुएट बताया, तो भाजपा ने प्रियंका को झूठा कहा, कांग्रेस ने दिया जवाब

Mon, 27 Mar 2023 03:05 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 27 Mar 2023 03:05 PM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को राजघाट पर ‘संकल्प सत्याग्रह’ के दौरान राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द किए जाने पर सवाल उठाए थे। प्रियंका गांधी ने कहा था, ‘राहुल दुनिया के दो जो सबसे बड़े शिक्षा के संस्थान हैं वहां से पढ़कर आए हैं। हार्वर्ड और कैम्ब्रिज की उनकी डिग्री है। कैम्ब्रिज से उन्हें इकेनॉमिक्स में एफफिल की डिग्री मिली थी, आप उन्हें पप्पू बनाते हैं?’
 

विज्ञापन
BJP mocks Priyanka's ‘Rahul studied at Harvard’ remark, Cong says ‘pity their…'
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी के हार्वर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ने वाले प्रियंका गांधी के बयान पर बहस शुरू हो गई है। भाजपा ने इसको लेकर प्रियंका पर निशाना साधा है। आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी झूठ बोल रहीं हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी भाजपा पर पलटवार किया। 
विज्ञापन


अमित मालवीय बोले- झूठ बोल रहीं प्रियंका गांधी 
भारतीय जनता पार्टी के IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार किया। बोले 'राहुल गांधी के किसी भी चुनावी हलफनामे में हार्वर्ड की डिग्री का जिक्र नहीं है। प्रियंका वाड्रा अपने अयोग्य भाई की तरह ही झूठ बोल रही हैं। क्या परिवार के बारे में कुछ ऐसा है जो नकली नहीं है?' 
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया ऐसे पलटवार
अमित मालवीय के बयान पर कांग्रेस ने भी जवाबी हमला किया। कांग्रेस सोशल मीडिया की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी ने हार्वर्ड में पढ़ाई की थी, लेकिन 1991 में उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण उन्हें दूसरे अमेरिकी विश्वविद्यालय में स्थानांतरित करना पड़ा। सुप्रिया ने आगे लिखा कि राहुल ने कैम्ब्रिज से भी अध्ययन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि बीजेपी कभी नहीं समझ पाएगी कि सुरक्षा खतरों के कारण किसी व्यक्ति को स्कूल और कॉलेज क्यों बदलना पड़ता है। गोगोई ने मालवीय की आलोचना करते हुए कहा, 'बीजेपी आईटी सेल व्हाट्सएप विश्वविद्यालय से अपनी डिग्री और फेक न्यूज में विशेषज्ञता के साथ खुद को शर्मिंदा करना जारी रखता है।' 

प्रियंका ने कहा था- मेरे भाई ने हार्वर्ड और कैम्ब्रिज से पढ़ाई की और भाजपा वाले उन्हें पप्पू बोलते हैं
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को राजघाट पर ‘संकल्प सत्याग्रह’ के दौरान राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द किए जाने पर सवाल उठाए थे। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘राहुल दुनिया के दो जो सबसे बड़े शिक्षा के संस्थान हैं वहां से पढ़कर आए हैं। हार्वर्ड और कैम्ब्रिज की उनकी डिग्री है। कैम्ब्रिज से उन्हें इकेनॉमिक्स में एफफिल की डिग्री मिली थी, आप उन्हें पप्पू बनाते हैं?’

उन्होंने कहा, ‘डिग्री आपने देखी नहीं, सच्चाई आपने देखी नहीं और उनको पप्पू बना दिया। फिर पता चला ये पप्पू तो यात्रा पर निकल आया और पता चला ये तो पप्पू है ही नहीं। इसके साथ तो लाखों लोग चल रहे हैं। ये ईमानदार भी है। ये सबकी बातों को समझता भी है। ये जनता के बीच जा रहा है। जनता की समस्याओं को सुन रहा है। तो वे घबरा गए। वे घबरा गए कि राहुल ने संसद में जो सवाल उठाए जिसका उनके पास जवाब नहीं है।’

प्रियंका ने सूरत में राहुल के खिलाफ मानहानि की शिकायत पर कहा कि, ‘जिस व्यक्ति ने सूरत में शिकायत दर्ज कराई, पिछले साल उसने कचेहरी में जाकर खुद बोला इस पर आप एक साल का स्टे लगा दीजिए। राहुल के संसद में अदाणी पर भाषण देने के एक हफ्ते बाद वह आदमी फिर कोर्ट गया और सुनवाई करने को कहा। एक महीने के अंदर जज कह देते हैं कि राहुल को दो साल की सजा मिलेगी।'


उन्होंने आगे, कहा कि इस देश में कितने केस हैं, लोग जेल में पड़े रहते हैं उनकी सुनवाई नहीं होती। इस मामले में तो सब फटाफट हो गया और आपने कह दिया कि अब ये आठ साल तक चुनाव नहीं लड़ सकते। गांधी ने कहा कि, ‘संसद में मेरे शहीद पिता का अपमान किया। शहीद के बेटे को ‘मीर जाफर’ कहा गया। BJP के CM कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? PM भरी संसद में ‘नेहरू सरनेम’ पर सवाल उठाते हैं? आप पर तो कोई केस नहीं होता, आपकी सदस्यता रद्द नहीं होती।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed