भाजपा विधायक का विवादित बयान- मुस्लिमों से नहीं मांगेंगे वोट, घर में भी नहीं होगी एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलवर शहर से विधायक बनवारी लाल सिंघल को अपने विवादित बयान देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने हिंदू परिवारों से अपील की है कि वह अपने घरों में मुस्लिमों को आने की इजाजत ना दें।
दूसरी बार विधायक बने सिंघल ने कहा- मुस्लिम आदतन हर तरह के अपराधों में शामिल रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि वह मुस्लिम को न तो अपने घर में और ना ही अपने ऑफिस में आने देंगे। इसके अलावा वह उनसे वोट भी नहीं मागेंगे। सिंघल ने कहा- मुस्लिम भाजपा को वोट नहीं करते हैं। मैं भी उनके पास वोट के लिए नहीं जाउंगा। उनसे वोट चाहने का मतलब है कि मैं उनकी उन अपराधों में मदद कर रहा हूं जिसमें वह आदतन शामिल रहते हैं।
यही मुख्य कारण है कि मैंने हमेशा उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखी हुई है। भाजपा विधायक अतीत में वीएचपी और आरएसएस से जुड़े रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम गौ हत्या, लव जिहाद, झूठी आईडी बनाने और फ्रॉड करने में शामिल रहते हैं।
माना जा रहा है कि भाजपा विधायक समाज में धुव्रीकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। इस साल जनवरी में हुए अलवर लोकसभा चुनाव में भाजपा को हार मिली थी। सिंघल ने दावा किया कि मियो मुस्लिम जो अलवर और भरतपुर जिलों में रहते हैं, उन्हें लव जिहाद करने के लिए विशेष पैकेज दिया जाता है। उन्होंने कहा- लव जिहाद यहां के मियो मुस्लिमों का चलन बनता जा रहा है।
वह फेसबुक पर झूठी आईडी बनाकर हिंदू लड़कियों के साथ प्यार करते हैं। इसके बाद हिंदू लड़कियों की जिंदगी बदतर बनाने के लिए उनसे शादी कर लेते हैं। वहीं दूसरी ओर अनपढ़ और कम पढ़ा-लिखा होने के बावजूद मुस्लिम लड़कियां हिंदू लड़कों से प्यार या शादी नहीं करती हैं।
Meo sect of Muslims never votes for #BJP. I also do not go to them for votes. Asking for votes from them would mean I would be compelled to help them in getting away with crimes they regularly commit. So I always stay away from them: BL Singhal, BJP MLA from Alwar. #Rajasthan pic.twitter.com/1yAuy91AQp
— ANI (@ANI) April 10, 2018