फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP mla statement over iftar parties organised by leaders

नेताओं की इफ्तार पार्टी पर भड़के भाजपा विधायक, बोले- वोट के लिए बन रहे भिखारी

Mon, 11 Jun 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना Updated Mon, 11 Jun 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
  BJP mla statement over iftar parties organised by leaders
t raja

तेलंगाना भाजपा विधायक ने कहा है कि नेता सिर्फ वोटों की भीख के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं। विवादित बयानों के लिए जाने वाले विधायक टी राजा सिंह लोध ने कहा कि वह कभी इस तरह का आयोजन नहीं करेंगे और न ही कभी ऐसे आयोजनों में जाएंगे।

विज्ञापन


तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक लोध ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि 'इन दिनों कई नेता इफ्तार पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें वह मुस्लिम टोपी और सेल्फी खिंचवाते नजर आते हैं। वहीं जो इन आयोजनों में शिरकत करते हैं वह 'वोट के भिखारी' हैं। क्या ऐसे ही सबका विकास होगा?'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा 'हिंदू धर्म में सबका सम्मान करने की सिख दी जाती है। लेकिन अन्य धर्मों में हिंदुओं को काफिर कहा जाता है, इसलिए मैं ऐसे लोगों के साथ इफ्तार जैसे आयोजन में नहीं बैठ सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले टी राजा ने कहा था कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बीते दिनों इफ्तार पार्टी पर 66 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने अल्पसंख्यकों को रिझाने के लिए इतनी बड़ी रकम खर्ची की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed