फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA Sreerupa Mitra Chaudhury claims that her car was attacked by TMC goons

West bengal: ‘TMC के गुंडों ने मेरी कार पर हमला किया’, श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने लगाया आरोप

Sat, 28 Oct 2023 11:18 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 28 Oct 2023 11:18 AM IST
सार

श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने दावा किया है कि बीती रात मिल्की पुलिस चौकी क्षेत्र के पास टीएमसी के गुंडों ने उनकी कार पर हमला किया। 

विज्ञापन
BJP MLA Sreerupa Mitra Chaudhury claims that her car was attacked by TMC goons
भाजपा विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी की कार पर हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भाजपा विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी की कार पर हमला हुआ है। इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया है। मित्रा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हमला करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने दावा किया है कि बीती रात मिल्की पुलिस चौकी क्षेत्र के पास टीएमसी के गुंडों ने उनकी कार पर हमला किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन


विजयदशमी मनाकर लौट रही थीं
कल रात अपनी कार पर हुए कथित हमले को लेकर भाजपा विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने कहा, 'मैं मानेक चौक निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के घर विजयदशमी मनाने के लिए गई थी। रात पौने ग्यारह बजे जब हम वापस आ रहे थे, तो इंग्लिश बाजार इलाके में कार के पीछे से एक तेज आवाज सुनाई दी। हमने देखा कि कार का पिछला शीशा पूरी तरह से टूट गया था। सौभाग्य से, मुझे कोई चोट नहीं आई।' 



दो आरोपी दबोचे
उन्होंने आगे बताया, ‘मेरे सुरक्षाबलों ने वहां दो लोगों को पकड़ लिया। मेरे साथ जो पीएसओ थी, उन्होंने बताया कि कार में टक्कर मारने वाले बाइक पर सवार थे, यह चार लोग थे, जिनमें से दो भाग निकले। मौके पर पुलिस आ गई और आरोपियों को लेकर चले गए। बाद में पकड़े गए लोगों में से एक के पिता भी पुलिस थाने आ गए। 

टीएमसी नेता के भाई का बेटा हमलावरों में शामिल
उन्होंने आगे टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला परिषद के सदस्य व टीएमसी के निर्वाचित नेता जुएल सिद्दीकी रहमान के भाई का बेटा हमलावरों में से एक था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed