{"_id":"5ad86aa94f1c1b6d098b53cb","slug":"bjp-mla-said-karnataka-election-is-about-hindus-vs-muslims-ram-mandir-vs-babri-masjid","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी विधायक बोले- अब चुनाव हिंदू-मुस्लिम और राम मंदिर के मुद्दे पर लड़ेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी विधायक बोले- अब चुनाव हिंदू-मुस्लिम और राम मंदिर के मुद्दे पर लड़ेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
Updated Thu, 19 Apr 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक चुनावों के नजदीक आते ही विवादित बयानों का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी विधायक संजय पाटिल ने बेलागावी में ऐसा ही बयान दिया। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव सड़क, पानी या किसी और मसले का नहीं है बल्कि ये चुनाव हिंदू और मुस्लिमों के बीच है।
विज्ञापन
इस दौरान संजय पाटिल ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर लड़ा जायेगा। आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही दिन बचे हैं। यह चुनाव एकबार फिर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की नाक का सवाल बना हुआ है। चुनाव के मद्देनजर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने आज अपने विधानसभा चुनाव शिमोगा के शिकारीपुरा से नॉमिनेशन फाइल किया है।
विज्ञापन
येदियुरप्पा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन भरने से पहले शिमोगा में रोड शो किया था। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद थे।नॉमिनेशन भरने के पहले बीजेपी से मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदार येदियुरप्पा ने कहा था कि इस चुनाव में 30 से 40 हजार वोटों से जीतूंगा। लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के लिए कांटे की टक्कर वाला होगा। इस चुनाव में छोटी पार्टियां अहम किरदार निभाएंगी।
विज्ञापन
This election is not about roads, water or other issues.This election is about Hindus vs Muslims, Ram Mandir vs Babri Masjid: BJP MLA Sanjay Patil in Belagavi. #KarnatakaElections2018 (17.4.18) pic.twitter.com/yZmGrJBs2f
— ANI (@ANI) April 19, 2018