{"_id":"5fd7dfca8ebc3e41a236629b","slug":"bjp-mla-rn-singh-to-be-honored-by-lifetime-achievement-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक आरएन सिंह को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा विधायक आरएन सिंह को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से किया जाएगा सम्मानित
Tue, 15 Dec 2020 03:27 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 15 Dec 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
विधायक आरएन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस के साथ
- फोटो : twitter
उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष भाजपा विधायक आरएन सिंह को उनके उल्लेखनीय कार्यों और निजी सुरक्षा को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2020’ प्रदान किया जाएगा। सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री (कॉप्सी) की अवॉर्ड जूरी ने सर्वसम्मति से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए आरएन सिंह के नाम का चयन किया है।
विज्ञापन
कॉप्सी के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह ने बताया कि संस्थान द्वारा 17 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 15वें सिक्योरिटी लीडरशिप समिट में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी द्वारा आरएन सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
सिंह ने 1976 में पुलिस और अन्य सरकारी सुरक्षा तंत्र के साथ बेहतर तालमेल के साथ निजी सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीआईएस की स्थापना की थी। आज वह देश के अनेक शहरों की 57 शाखाओं के माध्यम से 45 हजार से अधिक नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन