{"_id":"5b92c2c5867a557fe2536310","slug":"bjp-mla-ram-kadam-trolled-after-tweets-about-sonali-bendre-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर फंसे भाजपा विधायक राम कदम, कर दिया सोनाली बेंद्रे की मौत का गलत ट्वीट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फिर फंसे भाजपा विधायक राम कदम, कर दिया सोनाली बेंद्रे की मौत का गलत ट्वीट
एजेंसी, मुंबई
Updated Sat, 08 Sep 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ‘लड़की का अपहरण कर लेंगे’ वाले बयान को लेकर झमेले में फंसे भाजपा विधायक राम कदम शुक्रवार को फिर से विवादों में घिर गए। घाटकोपर के विधायक ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की मौत हो जाने की खबर ट्वीट कर दी। बाद में ये खबर झूठी निकलने पर उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने दोबारा ट्वीट कर कैंसर से जूझ रही सोनाली को जल्द स्वस्थ होने की शुभकामना दी।
विज्ञापन
सोनाली बेंद्रे फिलहाल अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रही हैं। लेकिन कदम ने शुक्रवार को मराठी भाषा के अपने ट्वीट में लिखा, बॉलीवुड व मराठी देवी सोनाली बेंद्रे का अमेरिका में निधन हो गया। उनके निधन पर शोक है। उन्होंने इस आधारहीन अफवाह पर विश्वास करने के लिए ट्रोल होने के बाद अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, सोनाली बेंद्रे जी के बारे में ये पिछले दो दिन से अफवाह थी। मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द अच्छा होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन
सोमवार को दिया था अपहरण वाला बयान
इससे पहले सोमवार को भी मुंबई में दही-हांडी (जन्माष्टमी) महोत्सव पर अपनी टिप्पणी के लिए कदम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। उन्हें एक वीडियो क्लिप में भीड़ से ये कहते हुए सुना गया था कि युवा अक्सर लड़की की तरफ से प्रस्ताव ठुकरा देने पर उनसे मदद मांगते हैं। कदम भीड़ से कह रहे थे, आप अपने अभिभावकों के साथ आओ। यदि आपके अभिभावक इजाजत देंगे तो मैं क्या करूंगा? मैं लड़की का अपहरण करूंगा और आपके हवाले कर दूंगा।
विज्ञापन