फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA from Unjha Asha Patel dies of dengue in Ahmedabad Gujarat

गुजरात: भाजपा विधायक आशा पटेल की डेंगू से हुई मौत, 44 साल की आयु में ली अंतिम सांस

Sun, 12 Dec 2021 04:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 12 Dec 2021 04:54 PM IST
सार

गुजरात की ऊंझा विधानसभा सीट से विधायक आशा पटेल का रविवार को निधन हो गया। पाटीदार आरक्षण के लिए आंदोलन में सक्रिय रहीं पटेल डेंगू से पीड़ित थीं।

विज्ञापन
BJP MLA from Unjha Asha Patel dies of dengue in Ahmedabad Gujarat
भाजपा विधायक आशा पटेल - फोटो : twitter/DrAshaPatel

विस्तार

गुजरात में भाजपा की विधायक आशा पटेल का रविवार को निधन हो गया। वह डेंगू से पीड़ित थीं और उनका अहमदाबाद में एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। महसाना जिले में ऊंझा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पटेल जायडल अस्पताल में भर्ती थीं। शुक्रवार को उन्हें भर्ती किया गया था और वेंटिलेटर पर रखा गया था।

विज्ञापन


राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने उनकी मौत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''मुझे यह बताते हुए बहुत कष्ट हो रहा है कि ऊंझा विधायक आशा पटेल अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्हें जायडस अस्पताल में डेंगू के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आशा पटेल के पार्थिव शरीर को ऊंझा ले जाया जाएगा जहां जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी और अपनी शृद्धांजलि अर्पित कर सकेगी। वहीं, अंतिम संस्कार सोमवार को सिद्धपुर श्मशान घाट में किया जाएगा। विधानसभा स्पीकर राजेंद्र तिवारी ने बताया कि पटेल के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में कांग्रेस के टिकट पर बनी थीं विधायक
राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आशा पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आशा पटेल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक चुनी गई थीं। हालांकि, फरवरी 2019 में वह भाजपा में शामिल हो गई थीं और उपचुनाव में जीत हासिल कर अपनी सीट सुरक्षित रखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed