पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक की मौत पर हत्या का मामला दर्ज, एक व्यक्ति गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। विधायक देवेंद्र नाथ रे की पत्नी की शिकायत के आधार पर, आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने आईपीसी की धारा 302 (भारतीय दंड संहिता) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।
आपराधिक जांच विभाग ने निलोय सिंह के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विधायक के सुसाइड नोट में निलोय सिंह का नाम लिखा हुआ था। सुसाइड नोट में उल्लिखित व्यक्तियों सहित कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Based on a complaint of the wife of deceased BJP MLA Debendra Nath Roy, Criminal Investigation Department (CID) has registered a murder case under section 302 IPC (Indian Penal Code). Several persons examined, including the 2 mentioned in the suicide note: Sources. #WestBengal
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 15, 2020
विधायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद भाजपा ने उत्तरी बंगाल में मंगलवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया और इस दौरान पार्टी समर्थकों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई और बसों पर पत्थर फेंके जाने की घटना भी सामने आई। बंद सुबह छह बजे शुरू हुआ और इसका मिला-जुला असर देखने को मिला। कुछ स्थानों पर दुकानें बंद थीं और सड़कों पर सार्जनिक वाहन कम संख्या में दिखाई पड़े।
हेमताबाद के विधायक देवेंद्र नाथ रे का शव उत्तरी दिनाजपुर जिले में बिंदल गांव में स्थित उनके घर के निकट बंद पड़े एक दुकान के बाहर छत से लटकते हुए मिला था।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि विधायक के शर्ट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए दो लोगों को जिम्मेदार बताया है।
हालांकि, रे के परिवार के सदस्यों और भाजपा ने दावा किया कि उनकी हत्या हुई और इस संबंध में सीबीआई जांच कराने की मांग की।
अधिकारियों ने बताया कि बंद समर्थकों ने कूचबिहार-मथभंगा मार्ग पर चलनेवाली एक बस समेत कुछ बसों की खिड़की के शीशे भी तोड़ दिए।