फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA Charan Waghmare arrested for allegedly misbehaving with a woman police personnel

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक चरण वाघमारे गिरफ्तार, महिला पुलिसकर्मी से किया था दुर्व्यवहार

Sat, 28 Sep 2019 03:38 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sat, 28 Sep 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Charan Waghmare arrested for allegedly misbehaving with a woman police personnel
प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र में महिला पुलिसकर्मी से कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के मामले में तुमसर से भाजपा विधायक चरण वाघमारे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वाघमारे ने 16 सितंबर को महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया था। वाघमारे के खिलाफ 18 सितंबर को केस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन

 


बता दें कि 16 सितंबर की रात 10 बजे तुमसर के कृषि उपज मंडी में कामगारों को सुरक्षा किट वितरित की जा रही थी। वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ भाजपा शहर अध्यक्ष अनिल जिभकाटे का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विधायक वाघमारे बीच-बचाव में उतर आए, तब जाकर मामला कुछ शांत हुआ, लेकिन इसके दो दिन बाद 18 सितंबर को महिला पुलिसकर्मी ने वाघमारे और शहर अध्यक्ष जिभकाटे के खिलाफ छेड़छाड़ और गालीगलौच करने के आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई। 


जैसे ही वाघमारे को केस दर्ज होने के बारे में पता चला वो अपने 500 से अधिक समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। इसपर पुलिस ने पांच दिनों में जांच पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भंडारा पुलिस ने विधायक वाघमारे को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed