फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP: Meeting of top BJP office bearers with PM Modi, preparations of ram mandir udghatan could be discussed

BJP: भाजपा के टॉप पदाधिकारियों के साथ पीएम मोदी की बैठक, राम मंदिर पर बड़ा अभियान छेड़ने का देंगे मंत्र

Fri, 22 Dec 2023 07:06 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 22 Dec 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में विभिन्न प्रदेशों में मिले चुनाव परिणाम की समीक्षा की जा सकती है। अगले साल 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन संबंधित तैयारियों को लेकर चर्चा की जा सकती है, जिसमें प्रधानमंत्री इस मुद्दे को जन-जन तक ले जाने की अपील कर सकते हैं...
loader
BJP: Meeting of top BJP office bearers with PM Modi, preparations of ram mandir udghatan could be discussed
PM Modi will inaugurate the two-day national office-bearers meeting of the BJP - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के पदाधिकारियों को राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम पर बड़ा अभियान चलाने का मंत्र दे सकते हैं। यह आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा हो सकता है और पार्टी की जीत की संभावनाओं को मजबूत कर सकता है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के टॉप पदाधिकारियों की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, महासचिव, सचिव और विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष-प्रभारी जैसे लगभग 50 पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। यह बैठक कल शनिवार को भी जारी रहेगी।     

भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में विभिन्न प्रदेशों में मिले चुनाव परिणाम की समीक्षा की जा सकती है। अगले साल 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन संबंधित तैयारियों को लेकर चर्चा की जा सकती है, जिसमें प्रधानमंत्री इस मुद्दे को जन-जन तक ले जाने की अपील कर सकते हैं। देश के हर बूथ तक इस संदेश को ले जाने के लिए विशेष योजना तैयार की जा सकती है, जिससे राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम को हर मतदाता तक ले जाया जा सके। बैठक में विकसित भारत यात्रा के विषय में भी चर्चा की जा सकती है।   

आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा के टॉप अधिकारियों की इस बैठक को बेहद महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। विपक्ष की लामबंदी और जातिगत जनगणना-ओबीसी समुदाय को हिस्सेदारी के विपक्ष के मुद्दों की काट खोजने के लिए भी पार्टी नेता इस मंच पर अपनी बात रख सकते हैं। माना जा रहा है कि इसी दो दिवसीय बैठक में भाजपा अपनी चुनावी तैयारियों की दिशा को अंतिम रूप दे देगी।  

इसके पहले इसी महीने 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। 30 दिसंबर को दिल्ली से  अयोध्या के लिए इंडिगो एयरलाइंस अपनी पहली उड़ान की शुरुआत करनी जा रही है। इससे न केवल अयोध्या के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे पूरे क्षेत्र के विकास को एक नई गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed