फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP meeting likely next month to endorse extension of Nadda term

Nadda Term: नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने पर अगले माह लगेगी मुहर, स्थगित हो सकते हैं संगठन चुनाव

Tue, 20 Dec 2022 11:13 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 20 Dec 2022 11:13 AM IST
सार

भाजपा सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और जारी संगठनात्मक प्रक्रिया पर भी मंथन होगा। बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी के संगठनात्मक चुनाव स्थगित करने का होगा। 

विज्ञापन
BJP meeting likely next month to endorse extension of Nadda term
अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा संगठन की अगले माह दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है। इसमें पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के सेवाकाल में विस्तार पर मुहर लगने की संभावना है। 

विज्ञापन

भाजपा सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और जारी संगठनात्मक प्रक्रिया पर भी मंथन होगा। बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी के संगठनात्मक चुनाव स्थगित करने का होगा। 
विज्ञापन


अगले माह खत्म हो रहा नड्डा का कार्यकाल
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव स्थगित होने से नड्डा के कार्यकाल का स्वत: विस्तार हो जाएगा। उनका तीन साल का अध्यक्षीय कार्यकाल अगले माह सप्ताह होने जा रहा है। पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले पार्टी की कम से कम आधी प्रदेश इकाइयों में आंतरिक चुनाव समाप्त हो जाने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह का भी बढ़ाया था कार्यकाल
भाजपा सूत्रों के अनुसार अप्रैल-मई 2024 में लोकसभा चुनाव होने के बाद पार्टी की आंतरिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। नड्डा के पूर्ववर्ती भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह को भी 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए कार्यकाल का विस्तार दिया गया था। 2019 में संसदीय चुनाव समाप्त होने के बाद ही भाजपा के संगठनात्मक चुनाव शुरू हुए थे। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के दौरान शाह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद नड्डा निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुने गए थे।


नड्डा कुशल संगठक, आरएसएस से भी अच्छे संबंध
दरअसल, नड्डा अनुभवी संगठक हैं और उनके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के साथ भी मधुर संबंध हैं। उन्हें पीएम मोदी का भी विश्वास हासिल है। नड्डा को संगठनात्मक गतिशीलता को बनाए रखने के लिए जाना जाता है। 

2023 में इन राज्यों में होंगे चुनाव
बता दें, 2023 में कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर पूर्व के भी कुछ राज्यों में चुनाव होंगे। 2024 के आम चुनाव के पहले इन राज्यों में भाजपा को चुनावी सेमीफाइनल खेलना होगा। इसी से 2024 की भावी तस्वीर की झलक मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed