New BJP Chief: अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष, RSS की हरी झंडी के बाद होगा एलान
New BJP Chief: अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। संघ की प्रतिनिधि सभा बैठक और पीएम मोदी-जेपी नड्डा की मुलाकात के बाद संगठन चुनाव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भाजपा को नया अध्यक्ष मिल सकता है। भाजपा सूत्रों ने इसकी संभावना जताई है। दरअसल, संघ की बंगलूरू में संपन्न हुई तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के अगले ही दिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रतिनिधि सभा की बैठक के तत्काल बाद दोनों नेताओं की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच संगठन चुनाव पर बातचीत हुई। गौरतलब है कि प्रतिनिधि सभा की बैठक में नड्डा ने संघ के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी।
भाजपा बीते कुछ महीने से राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटी है। वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को बीते करीब 13 महीने से लगातार विस्तार दिया जा रहा है। इस क्रम में सदस्यता अभियान और बूथ कमेटियां के चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव संपन्न कराए जा रहे हैं। अब तक 14 राज्यों के संगठन चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 18 राज्यों में संगठन चुनाव संपन्न होना जरूरी है। इस बीच केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड सहित कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष की अब बस औपचारिक घोषणा बाकी है।
ये भी पढ़ें: Delhi Budget 2025: विधानसभा में भाजपा-आप के बीच टकराव, अब बजट का इंतजार; रोजगार पर होगा जोर
30 मार्च को नागपुर जाएंगे पीएम, संघ प्रमुख से मुलाकात संभव
भाजपा सूत्रों का कहना है कि नए अध्यक्ष की घोषणा अगले महीने के दूसरे सप्ताह में होगी। प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद 30 मार्च को पीएम मोदी को नागपुर जाना है। यहां उनकी संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात संभव है। इसके बाद पीएम 2 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक में होने वाले बिम्सटेक सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद 5 को श्रीलंका के दौरे पर होंगे। इस बीच कम से कम 8 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी। इसके बाद नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.