{"_id":"6358c53f2f9409442f7425ab","slug":"bjp-may-form-a-new-alliance-with-eknath-shinde-faction-and-raj-thackeray-s-mns-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: भाजपा ने शुरू की महाविकास अघाड़ी से मुकाबले की तैयारी, राज ठाकरे के साथ बन सकता है नया गठबंधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: भाजपा ने शुरू की महाविकास अघाड़ी से मुकाबले की तैयारी, राज ठाकरे के साथ बन सकता है नया गठबंधन
Wed, 26 Oct 2022 10:57 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:57 AM IST
सार
भाजपा आने वाले समय में शिंदे गुट व मनसे के साथ मिलकर गठबंधन बना सकती है। राज ठाके की पार्टी के इकलौते विधायक राजू पाटिल का कहना है कि शिंदे गुट, भाजपा और मनसे के विचार मिलते हैं। भविष्य में गठबंधन पर चर्चा की जाएगी और अगर इसके लिए वे हां कहते हैं तो हम तैयार हैं।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे
- फोटो : ट्विटर/ एकनाथ शिंदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की सियासत में बीते कुछ महीनों से कुछ न कुछ चल ही रहा है। अब खबर है कि उद्धव गुट वाली शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के महाविकास अघाड़ी को कड़ी टक्कर देने के लिए भाजपा ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। ऐसे में भाजपा ने एकनाथ शिंदे के बाद अब मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर भी डोरे डालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
खबर है कि मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राज्य में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, कुछ समय पहले खुद सीएम शिंदे व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मनसे प्रमुख से मुलाकात की थी। सीएम शिंदे का भी कहना है कि दीपावली के मौके पर राज ठाकरे साथ उनके बेटे की मुलाकात शिष्टाचार भेंट थी। वहां कोई राजनैतिक चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
मनसे के साथ गठबंधन कर सकती है भाजपा
राज्य की सियासी अटकलों पर कब विराम लगेगा, यह तो भविष्य जाने। लेकिन इस बात की चर्चा जोरों पर है कि भाजपा आने वाले समय में शिंदे गुट व मनसे के साथ मिलकर गठबंधन बना सकती है। हालांकि, मनसे और शिंदे खेमे के नेता इस मुलाकात को महज शिष्टाचार भेंट बता रहे हों लेकिन राज ठाके की पार्टी के इकलौते विधायक राजू पाटिल का कहना है कि शिंदे गुट, भाजपा और मनसे के विचार मिलते हैं। भविष्य में गठबंधन पर चर्चा की जाएगी और अगर इसके लिए वे हां कहते हैं तो हम तैयार हैं।
विज्ञापन