फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Mahila Morcha holds rally to protest against the death of 17-year-old girl in West Bengal

बंगाल: 17 वर्षीय लड़की की मौत के विरोध में भाजपा की रैली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म का जिक्र नहीं

Mon, 20 Jul 2020 08:26 PM IST
आसिम खान पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Mon, 20 Jul 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha holds rally to protest against the death of 17-year-old girl in West Bengal
लड़की की मौत के विरोध में लोगों ने की आगजनी - फोटो : ANI

भाजपा महिला मोर्चा ने उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपरा में एक लड़की की मौत के विरोध में यह आरोप लगाते हुए सोमवार को यहां एक रैली निकालने की कोशिश की कि लड़की का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, लड़की की जहर खाने से मौत हुई है और उसके शरीर पर किसी बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले।

विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की राज्य इकाई की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में रैली को पुलिस ने शुरू में ही रोक दिया, जो दक्षिण कोलकाता में गरियाहाट से देशप्रिया पार्क तक निकलनी थी। पुलिस ने कहा कि चूंकि जुलूस के लिए कोई अनुमति नहीं है, इसलिए इसे अनुमति नहीं दी जाएगी। महिला पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकते हुए सड़क पर बैरिकेड लगा दिए।
विज्ञापन


पॉल ने कहा, हमें पुलिस ने बताया कि हमें विरोध जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए हम यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। किशोरी के दुष्कर्म और हत्या का शक होने पर उत्तरी दिनाजपुर जिले में रविवार को भीड़ ने हंगामा किया और सिलीगुड़ी के पास चोपरा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर पुलिस के कई वाहनों और सरकारी बसों को आग लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, शरीर के बाहरी हिस्से पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। जहर का प्रभाव है। हालांकि, रासायनिक परीक्षकों की रिपोर्ट आने तक अंतिम राय नहीं दी जा सकती। सोनपुर गांव में रविवार की सुबह जब किशोरी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तब कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया गया था।


कुछ घंटों बाद उसका शव मिला था और गांववालों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की गई। भाजपा ने 17 वर्षीय किशोरी के शव परिक्षण की रिपोर्ट को असली जुर्म छिपाने की कोशिश करार दिया और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर मुद्दे को लेकर तिल का ताड़ बनाने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि मृतका भाजपा के एक कार्यकर्ता की बहन थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed