फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP made Ramesh Bidhuri in-charge of Sachin Pilot's district Tonk know all updates

भाजपा: संसद में अभद्र टिप्पणी करने वाले बिधूड़ी को बड़ी जिम्मेदारी; BJP ने सचिन पायलट के जिले का प्रभारी बनाया

Wed, 27 Sep 2023 04:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 27 Sep 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
BJP made Ramesh Bidhuri in-charge of Sachin Pilot's district Tonk know all updates
भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी - फोटो : अमर उजाला

संसद में अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें सचिन पायलट के जिले टोंक का प्रभारी बनाया गया है। बिधूड़ी दिल्ली की दक्षिण दिल्ली सीट से लोकसभा सदस्य हैं। संसद के विशेष सत्र के दौरान उन्होंने सदन में बीएसपी सांसद दानिश अली पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसकी विपक्षी दलों ने खूब निंदा की थी।बाद में भाजपा ने भी बिधूडी को नोटिस दिया। बिधूड़ी को 15 दिन में इस नोटिस का जवाब देना है उससे पहले ही पार्टी ने उन्हें टोंक का प्रभारी बना दिया है। 

विज्ञापन


आखिर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने क्या बयान दिया था?
लोकसभा में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने अमर्यादित टिप्पणी की थी। रमेश बिधूड़ी ने असंसदीय भाषा का प्रयोग किया। बिधूड़ी संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल रहे थे। इस दौरान बसपा सांसद दानिश अली ने कुछ सवाल उठाए। जिस पर भाजपा सांसद ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। दानिश अली ने कहा है कि बिधूड़ी ने ये अमर्यादित बातें उन्हें बोली हैं। इसे लेकर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र भी लिखा है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के बाद क्या हुआ?
बिधूड़ी के विवादित बयान के बाद लोकसभा के रिकॉर्ड से विवादित हिस्से को हटा दिया गया। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बिधूड़ी से बात की। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जताई और रमेश बिधूड़ी को भाषा का ध्यान रखने की चेतावनी दी। वहीं, भाजपा ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। 

टोंक जिले की शहरी सीट से सचिन पायलट हैं विधायक
वर्तमान में टोंक जिले की टोंक विधानसभा से कांग्रेस नेता सचिन पायलट विधायक हैं। 2018 के चुनाव में भाजपा ने यहां से यूनुस खान को चुनाव लड़ाया था। उस वक्त यूनुस खान वसुंधरा सरकार में मंत्री भी थे। गौरतलब है कि टोंक एक मुस्लिम बाहुल्य सीट है।


बिधूड़ी ने की है वकालत की पढ़ाई
भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने बीकॉम और एलएलबी की डिग्री ली है। उन्होंने अपने प्रोफेशन में वकील, किसान और सोशल वर्कर लिख रखा है। उन्होंने 2003 से 2008 तक भाजपा दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में काम किया। इसके बाद 2008 में वह दिल्ली के भाजपा दिल्ली प्रदेश महासचिव बनाए गए। वह 2003 से मई 2014 तक दिल्ली के विधायक भी रहे। 2014-2019 में लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। विधूड़ी शहरी विकास संबंधी स्थायी समिति और पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समित के सदस्य भी रहे हैं। 

अक्सर विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं रमेश बिधूड़ी
भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले एक माता-पिता स्कूल की समस्या लेकर उनके पास पहुंचे थे तो बिधूड़ी ने कहा कि कि बच्चे पैदा क्यों किए फिर? बिधूड़ी का यह बयान काफी चर्चा में रहा था। इससे पहले बिधूड़ी ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जहां भी मुसलमान अल्पसंख्यक होते हैं, वहां मानवाधिकार की बात होती है और जहां बहुमत में आ जाते हैं वहां खूनखराबा शुरू हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed