{"_id":"5f623e4d1b08151dc54a4adb","slug":"bjp-made-an-exhibition-in-delhi-party-office-for-birthday-of-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा ने लगाई प्रदर्शनी, पूरे देश में 'सेवा सप्ताह'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा ने लगाई प्रदर्शनी, पूरे देश में 'सेवा सप्ताह'
Wed, 16 Sep 2020 10:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगाई गई प्रदर्शनी में मोजूद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक प्रदर्शनी तैयार की। इस प्रदर्शनी में नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा दर्शाई गई है। प्रदर्शनी में मौजूद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि लोगों को आशीर्वाद से वे लंबी आयु वाले होंगे।
विज्ञापन
ईरानी ने कहा कि उनके नेतृत्व में हम 'न्यू इंडिया' का लक्ष्य प्राप्त करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 70वां जन्मदिन है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया था कि पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर 14 सितंबर से 20 सितंबर तक पूरे देश में सेवा सप्ताह चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत सभी जिला, मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जेपी नड्डा ने इस दौरान पार्टी की सभी संगठनात्मक इकाइयों और कार्यकर्ताओं को गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान संबंधी गतिविधियों को आयोजित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Ahead of PM Modi ji's birthday, BJP workers have prepared a presentation at party head office in Delhi that gives glimpses of PM's life journey.With blessings of people,he'll have a long life & under his leadership, we'll accomplish the goal of 'New India': Union Min Smriti Irani pic.twitter.com/KaBmOp4yna
— ANI (@ANI) September 16, 2020