{"_id":"605ff20e8ebc3ef10a332a2e","slug":"bjp-locket-chatterjee-alleges-that-colours-containing-harmful-chemicals-on-her-face-alleged-tmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल : भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी पर हमला, चेहरे पर जहरीला रंग फेंकने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल : भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी पर हमला, चेहरे पर जहरीला रंग फेंकने का आरोप
Sun, 28 Mar 2021 08:33 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 28 Mar 2021 08:33 AM IST
सार
- भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी के चेहरे पर फेंका गया जहरीला रंग
- भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने टीएमसी के गुंडों पर लगाया आरोप
- बंगाल के पहले चरण के मतदान के दौरान हिंसा और झड़प की खबरें आई थीं
विज्ञापन
भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में शनिवार को पहले चरण का मतदान हुआ और इस दौरान कई हिंसा और झड़प की खबरें आईं। इसी बीच चुचुरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और सांसद लॉकेट चटर्जी पर जहरीले रंग फेंका गया। भाजपा सांसद ने टीएमसी पर इसका आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया कि शनिवार की शाम वह महिला समर्थकों के साथ रवींद्रनगर के कालीतला मैदान आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। तभी कोडालिया दो नंबर ग्राम पंचायत के तृणमूल पंचायत प्रधान विद्युत विश्वास के नेतृत्व में टीएमसी के गुंडों ने उन पर जहरीला रंग डाला।
विज्ञापन
WB: BJP's Locket Chatterjee alleges that colours containing 'harmful chemicals' was thrown on her face at an event in Hoogly yesterday
विज्ञापन विज्ञापन
She says,"A coarse substance was thrown at me.When I looked up to see who threw it,I saw 3-4 ppl wearing TMC badge standing nearby,they did it" pic.twitter.com/OHGsd52Tld— ANI (@ANI) March 28, 2021
इस हमले में लॉकेट चटर्जी की आंख और मुंह के कुछ हिस्से जख्मी हुए हैं। हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज किया है। इस मामले को लेकर भाजपा ने कहा कि घृणा, हिंसा और उत्पीड़न का ये खेला अब जल्द ही समाप्त हो जाएगा। भाजपा ने कहा कि हार की डर से परेशानी टीएमसी के लोग अब महिलाओं को परेशान कर रहे हैं।
लॉकेट चटर्जी के अलावा सुवेंदु अधिकारी के भाई सोमेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हमला हुआ था। इस मामले पर सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया था कि वो बूथ अधिकारियों को प्रभावित कर रहे हैं। इस हमले में सोमेंदु अधिकारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
इसके अलावा पश्चिम मिदनापुर जिले के मोहनपुर में एक मतदान केंद्र पर भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। इसके अलावा सालबोनी में एक मतदान केंद्र पर सीपीआईएम और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। इसमें दो लोग घायल हो गए थे।