फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp led group is invited to form government in manipur

मणिपुर में बीजेपी को सरकार गठन का न्योता, बीरेन सिंह बनेंगे सीएम

Tue, 14 Mar 2017 08:34 PM IST
amarujala.com: रीता तिवारी
amarujala.com: रीता तिवारी Updated Tue, 14 Mar 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
bjp led group is invited to form government in manipur
नोंगथोमबाम बीरेन सिंह, बीजेपी, नेता

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में बीते तीन दिनों से चले राजनीतिक नाटक के बाद अब सरकार गठन की तस्वीर साफ हो गई है। मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के इस्तीफे, बीरेन सिंह के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) की ओर से भाजपा के समर्थन के एलान के बाद अब यहां मंगलवार को राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया। बीरेन सिंह बुधवार को मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा विधायक दल के नेता और भावी मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा है कि राज्य में महीनों से जारी नाकेबंदी खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इससे पहले सोमवार रात को इबोबी सिंह ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने उनसे उनसे ऐसा करने को कहा था कि ताकि नई सरकार के गठन की कवायद शुरू की जा सके। मंगलवार को सुबह एनडीए की सहयोगी एनपीएफ के चार विधायकों ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और उनको भाजपा को समर्थन से संबधित पत्र सौंपा। राजभवन सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल खुद इन विधायकों से मिल कर इस बात की पुष्टि करना चाहती थीं कि वे किस राजनीतिक पार्टी को समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन


बीरेन सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य के लोग सुशासन चाहते हैं। हमारी सरकार की प्राथमिकता आर्थिक नाकेबंदी को खत्म कर कानून व व्यवस्था की स्थिति को सुधारना है। उन्होंने सुशासन के वादे के साथ राज्य के विकास के प्रति भाजपा का कृतसंकल्प दोहराया है। इस बीच, भाजपा सूत्रों ने बताया कि बीरेन सिंह ने शपथ ग्रहण के लिए बुधवार का दिन चुना है जो वे अपने लिए लकी मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान रहे कि 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 28 सीटें और भाजपा को 21 सीटें मिली थीं । लेकिन एनपीपी और एनपीएफ के चार-चार विधायकों के अलावा लोक जनशक्ति पार्टी के एक, तृणमूल कांग्रेस के एक और एक निर्दलीय विधायक ने भी उसे समर्थन करने का एलान किया है।




भेदभाव के आरोप पर राज्यपाल ने दिया स्पष्टीकरण

bjp led group is invited to form government in manipur
नजमा हेपतुल्ला - फोटो : ANI


गौरतलब है कि मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला पर सरकार गठन के लिए भाजपा को न्योता देने को लेकर पक्षपात के आरोप लग रहे हैं। हेपतुल्ला ने इन आरोपों को लेकर मंगलवार को सफाई देते हुए कहा, मैं 37 साल सदन में रही और मैं कांग्रेस में थी। मैंने गैर-कांग्रेसी सरकार के साथ काम भी किया लेकिन कभी मेरे ऊपर इस तरह के आरोप नहीं लगे। 

In my 37 years in Parliament & when I was in Congress &worked with non-Cong govts, never have such allegations been put on me:Najma Heptulla

— ANI (@ANI_news) March 14, 2017
 राज्यपाल  हेपतुल्ला ने कहा- मैं जानती हूं कि कांग्रेस प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन उसके पास बहुमत नहीं है। एक राज्यपाल का काम संविधान के दायरे में रह कर राज्य में स्थिरता बनाए रखना है।

I knw Congress is single largest party,it's not incumbent.Responsibility of Guv vested by Constitution to weigh&measure stability:GuvManipur pic.twitter.com/H370XtCW8P

— ANI (@ANI_news) March 14, 2017
साथ ही हेपतुल्ला ने कहा, सुप्रीमकोर्ट के आदेश के अनुसार राज्यपाल की जिम्मेदारी है कि इस बात का ख्याल रखे कि किस पार्टी के पास बहुमत है और कौन राज्य को स्थिर सरकार देने में सक्षम है। 

Ruling of SC says responsibility of Governor is to see who has majority & will work for state's stability: Najma Heptulla, Governor Manipur pic.twitter.com/AR8cu38mWT

— ANI (@ANI_news) March 14, 2017

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed