{"_id":"68bd6888b81e434af607ad55","slug":"bjp-leaders-team-will-come-to-explain-benefits-of-gst-reform-ministers-will-also-get-responsibility-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST: जीएसटी के फायदे बताने उतरेगी भाजपा नेताओं की टीम, मंत्रियों को भी मिलेगी जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
GST: जीएसटी के फायदे बताने उतरेगी भाजपा नेताओं की टीम, मंत्रियों को भी मिलेगी जिम्मेदारी
Sun, 07 Sep 2025 04:45 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 07 Sep 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की सांसद कार्यशाला
- फोटो : ANI
केंद्र सरकार ने जीएसटी की चार दरों को केवल पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत में समेट दिया है। इससे देश के हर आम परिवार को 10 से 15 हजार रुपये प्रति वर्ष की बचत हो सकती है। जीएसटी की दरों में कमी का अर्थव्यवस्था और आम आदमी के जीवन पर क्या असर पड़ सकता है, यह बताने के लिए भाजपा जल्द ही अपने शीर्ष नेताओं को जमीन पर उतार सकती है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के संगठन के पदाधिकारी, सांसद-विधायक और राज्य सरकारों में मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री प्रेस कांफ्रेंस और अन्य कार्यक्रम कर लोगों को जीएसटी दरों में होने वाली कमी के लाभ बताएंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से एक पखवाड़े का सेवा कार्यक्रम भी मनाने जा रही है। इसमें केंद्र सरकार के कार्यों का लाभ आम जनता तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। इस योजना में जगह-जगह कार्यक्रम कर लोगों को केंद्र सरकार के कार्यों की जानकारी दी जाएगी। अब इन कार्यक्रमों के साथ-साथ भाजपा नेता लोगों को जीएसटी दरों में कमी के बारे में भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के स्तर पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव अपने-अपने स्तर पर जीएसटी दरों में कमी के लाभ गिना चुके हैं। अब अपने विभागों के अनुसार अन्य मंत्री भी जीएसटी दरों के बारे में जानकारी देंगे। इसमें कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रालय से संबंधित जानकारी देंगे। जीएसटी दरों में कमी का कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, एमएसएमई और अन्य सेक्टरों पर क्या असर पड़ेगा, इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन