{"_id":"5d7fd5958ebc3e012c652687","slug":"bjp-leaders-running-scheme-against-single-use-plastic","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक देने पर यहां मिलेगा लड्डू, पढ़ें कैसी योजना चला रहे भाजपा के ये नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्लास्टिक देने पर यहां मिलेगा लड्डू, पढ़ें कैसी योजना चला रहे भाजपा के ये नेता
Tue, 17 Sep 2019 12:03 AM IST
देव कश्यप
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की बात कही है। इसके बाद से ही भाजपा नेता तरह-तरह के अभियान चलाकर लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर पर लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के अजमेरी गेट पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जो लोग मंत्री को प्लास्टिक की पन्नी, बोतल या अन्य सामान देंगे, उन्हें एक-एक लड्डू दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए 1000 विशेष लड्डू तैयार कराए गए हैं। प्लास्टिक देने वाले लोगों से मंत्री प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने का वायदा भी लेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इस सप्ताह के दौरान भाजपा नेता अलग-अलग तरीके से लोगों की सेवा कर रहे हैं। बीजेपी सांसद सत्य नारायण जाटिया ने सोमवार को विजय गोयल के साथ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मरीजों को फल बांटा और उनके शीघ्र स्वस्थ कायम होने की कामना की।
विज्ञापन
मोटरसाइकिल पर 33,000 किलोमीटर की यात्रा करने वाली राजलक्ष्मी मंदा को भी नो यूज प्लास्टिक की थीम के साथ रवाना किया गया है। राजलक्ष्मी दिल्ली से गुजरात के वाडनगर तक की मोटर साइकिल से यात्रा करेंगी और लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने की अपील करेंगी।