फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leaders rections on Yathindra Siddaramaiah's reported statement against Union Home Minister Amit Shah

Karnataka: अमित शाह के खिलाफ गलत बयानबाजी कर फंसे CM सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र, BJP ने लिया आड़े हाथ

Fri, 29 Mar 2024 01:34 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 29 Mar 2024 01:34 PM IST
सार

भाजपा नेता ने कहा कि यतींद्र सिद्धरमैया एक पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। गृह मंत्री के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल राजनीति में उनके भविष्य के लिए महंगा साबित हो सकता है।
 

विज्ञापन
BJP leaders rections on Yathindra Siddaramaiah's reported statement against Union Home Minister Amit Shah
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ हाल ही में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस पर भाजपा भड़क गई। उसका कहना है कि जो लोग अपने पिता के नाम पर सत्ता में आते हैं, वे इस तरह का व्यवहार करते हैं।

विज्ञापन


उपद्रवी संस्कृति भाजपा में मौजूद नहीं: नारायणस्वामी
भाजपा नेता चलवादी नारायणस्वामी ने कहा, 'यह उपद्रवी संस्कृति भाजपा में मौजूद नहीं है। यह कांग्रेस का मामला है। कांग्रेस दूसरों पर आरोप लगाती है लेकिन असल में वे ही ऐसा करती है।'
विज्ञापन

 

यतींद्र अपने पिता के नाम पर राजनीति में आए: रवि
भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा, 'यतींद्र अपने पिता के नाम पर राजनीति में आए। अमित शाह ऐसे नहीं हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर काम किया और फिर शीर्ष पर पहुंचे। वह अपने पिता के नाम पर राजनीति में नहीं आए। जो लोग अपने पिता के नाम पर सत्ता में आते हैं, वे इस तरह का व्यवहार करते हैं।'
 

वह एक छोटा बच्चे हैं: मुनीस्वामी
भाजपा सांसद एस मुनीस्वामी ने कहा, 'सिद्धारमैया ने मैसूर से यतींद्र को टिकट देने का वादा किया था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया। वह निराश हैं और इसलिए यह सब कह रहे हैं। वह एक छोटे बच्चे हैं और उसे राजनीति का कोई अनुभव नहीं है। ये लोग भाजपा और उसके नेतृत्व के खिलाफ जितनी अधिक बात करते हैं, भाजपा उतनी ही मजबूत होती जाती है।'
 

ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना महंगा साबित हो सकता
भाजपा नेता एस. सुरेश कुमार ने कहा, 'यतींद्र सिद्धरमैया एक पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। गृह मंत्री के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल राजनीति में उनके भविष्य के लिए महंगा साबित हो सकता है।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed