{"_id":"5ba2d598867a557f025674d8","slug":"bjp-leaders-made-amit-shah-aware-of-political-situation-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं ने अमित शाह को गोवा में राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा नेताओं ने अमित शाह को गोवा में राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया
भाषा, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Sep 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah
गोवा में राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने गए भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को बुधवार को इससे अवगत कराया। सूत्रों ने बताया कि इसकी संभावना बहुत कम है कि पार्टी राज्य के मुख्यमंत्री को तत्काल बदलेगी।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की अस्वस्थता को देखते हुए भाजपा नेताओं का एक शिष्टमंडल शाह से यहां उनके निवास पर मिला और राज्य की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि राज्य में भाजपा नीत सरकार पर कोई खतरा नहीं है और गठबंधन सलामत है। पार्टी तत्काल नेतृत्व में कोई बदलाव करेगी, इसकी संभावना बहुत कम है।